फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट पर बैग खो गया? तुरंत ये जानकारी नोट करें, शिकायत करने में नहीं होगी परेशानी

Tue, 29 Sep 2026 05:04 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 29 Sep 2026 05:04 PM IST
सार

Bag Lost at Airport: एयरपोर्ट पर बैग नहीं मिला तो परेशान होने के बजाय तुरंत एयरलाइन के बैगेज काउंटर पर शिकायत करें। फ्लाइट और बैगेज से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी अपने पास रखें और शिकायत के बाद मिले पीआईआर नंबर को संभालकर रखें।
 
विज्ञापन
Bag Lost at Airport Know What to Note and How to File a Complaint
एयरपोर्ट पर खो गया सामान तो न करें ये गलती - फोटो : एआई

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अगर बैगेज बेल्ट पर काफी देर इंतजार करने के बाद भी आपका बैग नहीं आता तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार बैग फ्लाइट के साथ नहीं पहुंच पाता और बाद में उसे ट्रेस करके यात्री तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले ही मामले की शिकायत कर दें। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

Bag Lost at Airport Know What to Note and How to File a Complaint
एयरपोर्ट पर खो गया सामान तो न करें ये गलती - फोटो : Adobe Stock

सबसे पहले ये जानकारी अपने पास रखें
बैग नहीं मिलने पर सबसे पहले अपनी फ्लाइट का नंबर, यात्रा की तारीख, बोर्डिंग पास और बैगेज टैग संभालकर रखें। बैगेज टैग आमतौर पर चेक-इन के समय मिलता है और उस पर बैग से जुड़ी जानकारी होती है। बैग का रंग, आकार, ब्रांड और उस पर लगी कोई खास पहचान भी एयरलाइन स्टाफ को बताएं। अगर बैग पर नाम या फोन नंबर की पहचान लगी है तो उसकी जानकारी भी दें।

Bag Lost at Airport Know What to Note and How to File a Complaint
एयरपोर्ट पर खो गया सामान तो न करें ये गलती - फोटो : Adobe Stock

एयरलाइन के बैगेज काउंटर पर जाएं
बैगेज बेल्ट पर सामान नहीं मिलने के बाद एयरपोर्ट के बैगेज सर्विस या लॉस्ट एंड फाउंड काउंटर पर जाएं। वहां एयरलाइन के कर्मचारी को बताएं कि आपका बैग नहीं मिला है। शिकायत दर्ज कराने में देरी न करें। एयरलाइन आपसे फ्लाइट, बैगेज टैग और संपर्क से जुड़ी जानकारी मांग सकती है।

पीआईआर नंबर जरूर लें
शिकायत दर्ज करते समय पीआईआर यानी प्रॉपर्टी इरेगुलेरिटी रिपोर्ट के बारे में पूछें। इसमें आपके बैगेज के नहीं मिलने की जानकारी दर्ज की जाती है। रिपोर्ट का नंबर या उसकी कॉपी अपने पास जरूर रखें। आगे बैग की स्थिति जानने या शिकायत का फॉलोअप करने में यह जानकारी काम आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bag Lost at Airport Know What to Note and How to File a Complaint
एयरपोर्ट पर खो गया सामान तो न करें ये गलती - फोटो : freepik.com

ऑनलाइन स्टेटस भी चेक करें
पीआईआर नंबर मिलने के बाद एयरलाइन की बैगेज ट्रैकिंग सुविधा से सामान की स्थिति देखी जा सकती है, अगर आपकी एयरलाइन यह सुविधा देती है। कुछ एयरलाइंस वर्ल्डट्रेसर जैसी बैगेज ट्रैकिंग सेवा का इस्तेमाल करती हैं। अगर एयरपोर्ट पर शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो एयरलाइन के कस्टमर सपोर्ट पर शिकायत का फॉलोअप करें। जरूरत पड़ने पर शिकायत का रेफरेंस नंबर भी संभालकर रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed