Ayushman Bharat Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाया जाता है। सरकार इसके लिए हर एक योजना पर काफी पैसे खर्च भी करती है ताकि हर लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंच सके। आप आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको भी इस योजना का लाभ मिल सके, तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप आवेदन करें। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस योजना के लिए आवेदन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं...
{"_id":"66d82c1522bc89a5e603f57d","slug":"ayushman-card-registration-process-check-here-2024-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: बेहद आसान है आयुष्मान कार्ड बनवाना, मिलता है 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: बेहद आसान है आयुष्मान कार्ड बनवाना, मिलता है 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ
Wed, 04 Sep 2024 03:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
इस तरह बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
स्टेप 1
- आप अगर आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी आवेदन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
- आपको इसके लिए सबसे पहले तो अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र के बारे में पता करना है और यहां पर जाना होता है
- केंद्र पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको उन्हें बताना होता है कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है जिसके बाद आगे का प्रोसेस चालू होता है
- इसके बाद अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं
- इसके बाद आपसे आपके कुछ दस्तावेज मांगे जाते हैं जैसे- आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- साथ ही आपको एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी बताना होता है
- इसके बाद आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- फिर जांच में सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन किया जाता है
- इसके बाद आप कुछ समय बाद ये चेक कर सकते हैं कि कार्ड बना या नहीं और बन जाने पर आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज
- अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन गया है तो आप इसे लेकर पंजीकृत अस्पातल में जा सकते हैं। जहां पर आप अपना आयुष्मान कार्ड दिखाकर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।