फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: हर साल मिलने लगेगा 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, बस बनवाना होगा ये एक कार्ड

Fri, 29 Nov 2024 12:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 29 Nov 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card Registration Full Process How to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Registration Full Process: केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए एक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ दिया जा रहा है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके तहत पात्र लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं और अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आपको इस कार्ड को बनवाने के बाद मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां आयुष्मान कार्ड बनवाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप पंजीकरण के पूरे प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

Ayushman card Registration Full Process How to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Adobe stock

आयुष्मान कार्ड का फायदा

  • अगर आप इस आयुष्मान भारत योजना से जुड़ते हैं और फिर आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं, तो आपको किसी बीमारी से ग्रसित होने के बाद इलाज करवाने पर पैसे खर्च करने की चिंता नहीं रहती। इसमें आपको हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाने की सुविधा मिलती है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
Ayushman card Registration Full Process How to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने से लेकर डाउनलोड करने का ये है प्रोसेस:-

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इसे बनवा सकते हैं
  • आपको बस सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां जाएं और संबंधित अधिकारी से मिलकर उन्हें बताएं कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman card Registration Full Process How to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में अधिकारी सबसे पहले आवेदनकर्ता की पात्रता चेक करता है
  • पात्रता चेक होने के बाद अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन किया जाता है
  • इसमें कुछ दस्तावेज भी लगते हैं और फिर आपका आवेदन पूरा हो जाता है
  • इसके बाद आप अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और आगे इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Ayushman card Registration Full Process How to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

ये लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

  • आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed