फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: जानें कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं, नए बदलावों के बारे में भी यहां जानें

Tue, 30 Aug 2022 12:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 30 Aug 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card Latest Update Know Who is Eligible for Applying for Govt Health ID Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Update: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा नजर आती है, जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। ऐसे में ये लोग अपना जीवन गरीबी में जीने को मजबूर हैं। इन लोगों की मदद हो सके, इसके लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारें मिलकर व अलग-अलग स्तर पर काम भी कर रही हैं। कई ऐसी योजनाओं को चलाया गया है, जिनका लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को दिया जाता है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है और फिर मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज किया जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या वो अपना ये कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं? तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Latest Update Know Who is Eligible for Applying for Govt Health ID Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है - फोटो : Twitter

योजना में हुए हैं ये बदलाव

  • योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' किया गया है
  • केंद्र के साथ मिलकर अब राज्य सरकार भी सहयोग और सह-प्राचर करेंगे
  • ट्रांसजेंडर को भी अब इस योजना का लाभ मिलेगा
Ayushman Card Latest Update Know Who is Eligible for Applying for Govt Health ID Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है - फोटो : Amar Ujala
  • कुछ राज्यों में 5 लाख रुपये से ज्यादा की मदद भी दी जाएगी
  • आयुष्मान कार्ड का लोगो भी बदला गया है, जिससे अब राज्य और केंद्र के लिए अलग-अलग कार्ड की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Latest Update Know Who is Eligible for Applying for Govt Health ID Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है - फोटो : istock

ये लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

  • लगभग हर कोई जानना चाहता है कि क्या उसका आयुष्मान कार्ड बन सकता है। लेकिन ये कार्ड सिर्फ उन लोगों का बन सकता है जिनका अगर मकान कच्चा है, अगर परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है, अगर कोई भूमिहीन व्यक्ति है, अगर कोई अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है, अगर कोई दिहाड़ी मजदूर हैं, अगर कोई ग्रामीण क्षेत्र में रहता है और अगर कोई निराश्रित या आदिवासी आदि है।
विज्ञापन
Ayushman Card Latest Update Know Who is Eligible for Applying for Govt Health ID Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है - फोटो : Istock

ऐसे बनवा सकते हैं कार्ड

  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं या फिर नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। बस ध्यान रहे कि अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर जरूर लेकर जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed