Eligibility Of Ayushman Card: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही कई ऐसी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं जो असल में काफी लाभकारी योजनाएं हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक मदद करने से लेकर कई जरूरतों को पूरा करने जैसी चीजें की जाती हैं। जैसे- आप आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। हालांकि, अब इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। योजना के अंतर्गत मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी पात्रता चेक कर लें ताकि आप जान पाएं कि आपको लाभ मिल पाएगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे घर बैठे ही अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Ayushman Card Eligibility: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं? एक क्लिक में यहां जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दरअसल, पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जानें उससे पहले अगर इस आयुष्मान योजना में मिलने वाले लाभ की करें, तो इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है।
अब जानें पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में:-
स्टेप 1
- आयु्ष्मान योजना में मिलने वाले लाभ के बाद अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले अपनी पात्रता चेक कर लें
- ऐसे में आपको पहले पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
स्टेप 2
- फिर आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना है और इसके बाद स्क्रीन पर दिए हुआ कैप्चा कोड को दर्ज कर दें
- अब सामने नजर आ रहे गेट ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करें
स्टेप 3
इसके बाद दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
इस ओटीपी को यहां दर्ज कर दें और फिर अपने प्रांत और जिले पर क्लिक करें