फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की है: किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? जानें से पहले ऐसे लगाएं पता

Thu, 28 Nov 2024 03:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 28 Nov 2024 03:03 PM IST
सार

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद आप इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं?

विज्ञापन
Ayushman Card: free treatment process through ayushman card
आप कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं जिनके जरिए लोगों को लाभ मिल रहे हैं। अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के लिए जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद आप इस कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं जो कि मुफ्त होता है और इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। पर क्या आप जानते हैं कि आप कैसे अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

Ayushman Card: free treatment process through ayushman card
आप कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

पहले अस्पताल चेक कर लें:-

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्डधारक हैं तो आप पहले ये चेक कर लें कि आपके शहर में कौन सा अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाना है
Ayushman Card: free treatment process through ayushman card
आप कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना राज्य भरना है
  • फिर आपको अपना जिला, अस्पताल का नाम और प्रकार आदि भरना है
  • आखिर में स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें और फिर सर्च पर क्लिक कर दें
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card: free treatment process through ayushman card
आप कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज:-

  • अगर आपको पता चल गया है कि आपके शहर में कौन सा अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में रजिस्टर्ड है, तो फिर आपको सबसे पहले उस पंजीकृत अस्पताल में जाना है
  • आप देखेंगे कि अस्पताल में आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क बना है
विज्ञापन
Ayushman Card: free treatment process through ayushman card
आप कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको इस मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है और संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • अधिकारी को बताएं कि आपको मुफ्त इलाज करवा है जिसके बाद आपको अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होगा
  • फिर आपके इस आयुष्मान कार्ड को वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed