फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज के लिए देने होते हैं पैसे? यहां जानें पूरी जानकारी

Tue, 04 Feb 2025 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 04 Feb 2025 01:10 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है, लेकिन क्या इसके लिए अलग से पैसे भी देने होते हैं?

विज्ञापन
Ayushman Card free treatment limit ayushman card se treatment karne ke liye paise dene padte hain
आयुष्मान कार्ड से कितने रूपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: जो लोग जरूरतमंद हैं या गरीब वर्ग से आते हैं आदि। ऐसे लोगों के लिए देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें कई अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल हैं। सब्सिडी देने से लेकर आर्थिक मदद देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।



बात इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की करें तो इस योजना से जुड़े लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद कार्ड धारक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है। पर क्या आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज के लिए पैसे भी देने होते हैं? आखिर इसको लेकर क्या नियम है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Ayushman Card free treatment limit ayushman card se treatment karne ke liye paise dene padte hain
आयुष्मान कार्ड से कितने रूपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : freepik.com

क्या इलाज के लिए देने होते हैं पैसे?

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आपको इलाज के लिए पैसे नहीं देने होते हैं, क्योंकि नियमों के तहत कार्ड धारक का मुफ्त इलाज होता है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारकों को 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज दिया जाता है।
Ayushman Card free treatment limit ayushman card se treatment karne ke liye paise dene padte hain
आयुष्मान कार्ड से कितने रूपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock
  • जो अस्पताल योजना में पंजीकृत हैं उनमें कार्ड धारक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इसमें कई सरकारी और प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं। पर यहां पर ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि आपको किस स्थिति में इलाज के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं। यहां पर दो स्थिति ऐसी हैं जहां पर आपको इलाज के लिए पैसे देने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card free treatment limit ayushman card se treatment karne ke liye paise dene padte hain
आयुष्मान कार्ड से कितने रूपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

पहली स्थिति 

  • अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो इसकी लिमिट हर साल 5 लाख रुपये होती है। ऐसे में आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन अगर आपकी ये लिमिट खत्म हो जाती है और आपको एक ही साल में दोबारा मुफ्त इलाज करवाना है तो ये मुश्किल है। इसलिए आपको इलाज के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Card free treatment limit ayushman card se treatment karne ke liye paise dene padte hain
आयुष्मान कार्ड से कितने रूपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Freepik.com

दूसरी स्थिति

  • आयुष्मान कार्ड जिन लोगों का बनता है उनके लिए ये भी जनना जरूरी हो जाता है कि कई ऐसी बीमारियां हैं जो इस योजना में कवर नहीं होती है। इसका मतलब कि आप कई बीमारियों का इलाज इस आयुष्मान कार्ड से नहीं करवा सकते। ऐसे में अगर आप इन बीमारियों का इलाज करवाते हैं तो इसके लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed