फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड के नाम पर हो सकती है ठगी, बचने के लिए भूलकर भी न करें ये गलतियां

Fri, 29 Jul 2022 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 29 Jul 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card Fraud Do Not Forget These Types of Mistakes News in Hindi
Ayushman Card Fraud: आयुष्मान कार्डधारकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Fraud: सरकार कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाती है, जिनका उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब तबके के लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। इनमें कई ऐसी योजनाएं होती हैं, जो आम जरूरतों को पूरा करती हैं। जैसे- आर्थिक मदद, मुफ्त व सस्ता राशन, बीमा कवर, स्वास्थ्य सेवाएं आदि। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। आंकड़े बताते हैं अब तक लगभग 10 करोड़ से भी ज्यादा परिवार इस योजना से जुड़े हैं और इसका लाभ ले रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच कार्डधारकों को कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, वरना आप ठगी के भी शिकार हो सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Fraud Do Not Forget These Types of Mistakes News in Hindi
Ayushman Card Fraud: आयुष्मान कार्डधारकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
  • दरअसल, आयुष्मान कार्ड के जरिए जालसाज लोगों के साथ ठगी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। डॉक्टर्स के साथ मिलकर कार्डधारकों की झूठी रिपोर्ट बनाकर उनके आयुष्मान कार्ड से इलाज के नाम पर मोटी राशि निकाल लेते हैं। ये मामला बीते दिनों छत्तीसगढ़ से सामने आया। इसलिए जरूरी है कि आप अगली स्लाइड्स में बताई गई कुछ बातों का ध्यान रखें, वरना आप भी ठगी के शिकार हो सकते हैं।
Ayushman Card Fraud Do Not Forget These Types of Mistakes News in Hindi
Ayushman Card Fraud: आयुष्मान कार्डधारकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

कार्ड न दें

  • आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको किसी को भी अपना आयुष्मान कार्ड नहीं देना है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इलाज के नाम पर आपको ठगा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Fraud Do Not Forget These Types of Mistakes News in Hindi
Ayushman Card Fraud: आयुष्मान कार्डधारकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

फ्रॉड कॉल्स से बचकर

  • आपको फ्रॉड कॉल्स से बचकर रहना है। जालसाज फर्जी कॉल करके आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी अपडेट करने के लिए मांगते हैं, लेकिन आपको इन्हें अपनी बैंकिंग जानकारी भूलकर भी नहीं देनी है क्योंकि ये ठग होते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Card Fraud Do Not Forget These Types of Mistakes News in Hindi
Ayushman Card Fraud: आयुष्मान कार्डधारकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
जानकारी छुपाएं
  • अपने कार्ड की जानकारी को छुपाकर रखना भी जरूरी है। कार्ड को अपने पास रखें और अगर किसी अधिकारी को दे रहे हैं, तो जरूरत पड़ने पर ही दें। इसके अलावा किसी अन्य को भूलकर भी कार्ड की जानकारी शेयर न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed