फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana Eligibility: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले जरूर चेक कर लें पात्रता, तरीका बेहद आसान

Thu, 17 Oct 2024 05:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Oct 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility: who is eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility: अगर आप भी चाहते हैं कि आपको मुफ्त का इलाज मिले? तो यहां जान लीजिए कि भारत सरकार एक ऐसी ही योजना चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है जिसका लाभ भारत में रहने वाले वे लोग ले सकते हैं जो पात्र हैं। इसके लिए योजना की अपनी पात्रता सूची है जिसे देखकर आप जान सकते हैं कि आप पात्र हैं भी या नहीं। इसके अलावा अगर आप आवेदन करने जा रहे हैं तो आप एक लिंक यानी पात्रता चेक करने वाले लिंक के जरिए भी ये जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Ayushman Card Eligibility: who is eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe stock

इन लोगों को माना जाता है पात्र:-

  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • कोई अगर आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • कोई व्यक्ति दिव्यांग है या उसके परिवार में ऐसा कोई व्यक्ति है
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
Ayushman Card Eligibility: who is eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि क्या आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां जाकर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर भरना है जिस पर ओटीपी आएगा और इस ओटीपी को यहां दर्ज कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility: who is eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भरें और लॉगिन कर लें
  • जहां पर सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले में अपना राज्य और दूसरे वाले में अपना जिला चुन लें
  • अब आपको सर्च करने के लिए आधार कार्ड चुनना है या कोई और दस्तावेज भी चुन सकते हैं
  • फिर आधार नंबर दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें
  • इसके बाद आप जान सकते हैं आप का आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility: who is eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

  • जब आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो आपको कुछ दस्तावेज चाहिए। इसमें आवेदनकर्ता का आधार नंबर, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर चाहिए होता है। अगर आपके पास ये दस्तावेज हैं तो आपको आवेदन के समय दिक्कत नहीं आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed