{"_id":"6710dd30215a2e6e7703e8ac","slug":"indian-railways-changes-rules-for-advance-ticket-booking-period-in-trains-2024-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: अब चार महीने पहले नहीं करा सकेंगे ट्रेन टिकट बुक, इतने दिन पहले खुलेगी रिजर्वेशन विंडो","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: अब चार महीने पहले नहीं करा सकेंगे ट्रेन टिकट बुक, इतने दिन पहले खुलेगी रिजर्वेशन विंडो
Indian Railways: हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें बड़े-बड़े शहरों से देश के सीमांत इलाकों तक चलती हैं। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र के जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। ट्रेनों में अक्सर काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस कारण कई यात्री काफी पहले ही टिकट को बुक करा लेते हैं।
हालांकि ट्रेनों में अभी तक एडवांस टिकट बुकिंग की समयावधि 120 दिनों की थी। वहीं भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियम में एक बड़ा बदलाव किया है। बदले गए नियम के अंतर्गत यात्री अब 120 की जगह 60 दिन पहले ही ट्रेन टिकट को बुक करा सकेंगे। इसको लेकर भारतीय रेलवे ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
2 of 4
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
इस नोटिफिकेशन के मुताबिक एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा को अब 60 दिन कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक यह नियम 1 नवंबर से लागू हो जाएगा। 1 नवंबर से एडवांस रिजर्वेशन बुकिंग की समय सीमा 120 दिन से घटकर 60 दिन हो जाएगी।
3 of 4
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
हालांकि अभी ट्रेन टिकट की एडवांस रिजर्वेशन विंडो 120 दिन पहले खुलने के कारण कई यात्री काफी पहले ही टिकट बुक कर लेते हैं। वहीं जिन लोगों के पास वेटिंग टिकट होती थी 120 दिनों का समय अंतराल होने की वजह से उनके वेटिंग टिकट को कंफर्म होने के लिए पर्याप्त समय मिलता था।
60 दिन की समय सीमा होने की वजह से अब वेटिंग टिकट के बुक होने की संभावना कम होगी। 1 अप्रैल, 2015 तक भारतीय रेलवे का एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 60 दिन का था। वहीं इसके बाद सरकार ने एडवांस रिजर्वेशन पीरियड को बढ़ाकर 120 दिन कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।