फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या है आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता? क्या आप हैं पात्र? यहां जानें

Mon, 03 Mar 2025 12:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:16 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिनका लाभ सिर्फ पात्र लोग ले सकते हैं। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि क्या आप इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
Ayushman Card eligibility criteria kaun banwa sakta hai ayushman card
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility Criteria: भारत सरकार द्वारा मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग जुड़े भी हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जाती है। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना और इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।



ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपका भी आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप अपनी पात्रता चेक करें। ये इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि सिर्फ पात्र लोगों का ही आयुष्मान कार्ड बनता है और फिर मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card eligibility criteria kaun banwa sakta hai ayushman card
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके दो तरीके हैं। इसमें पहला तरीका है कि आप ऑनलाइन आवेदन खुद ही कर सकते हैं। इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं
  • दूसरा तरीका है आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
Ayushman Card eligibility criteria kaun banwa sakta hai ayushman card
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : freepik.com

कार्ड बनवाने के बाद ये लाभ मिलता है

  • अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल (जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। सरकार आपको हर साल 5 लाख रुपये का कवर देती है यानी आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card eligibility criteria kaun banwa sakta hai ayushman card
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है?

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है जिसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जा सकते हैं। यहां से आप चेक कर सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं
विज्ञापन
Ayushman Card eligibility criteria kaun banwa sakta hai ayushman card
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग पात्र होते हैं जान लें:-
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं तो आप पात्र हैं
  • अगर आप ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं
  • आप अगर पीएफ के सदस्य नहीं हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed