Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: भारत सरकार एक ऐसी योजना भी चलाती है जिसमें पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इन कार्ड के जरिए कार्ड धारक सूचीबद्ध अस्पतालों (जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। दरअसल, इस योजना का नाम आयुषु्मान भारत योजना है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन अगर आप पात्र नहीं हैं तो गलत तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाने की कोशिश न करें। वरना आपको दिक्कत हो सकती है।
{"_id":"6765137109965d3eef06fb41","slug":"ayushman-card-eligibility-criteria-if-ayushman-card-is-made-wrongly-the-card-can-be-canceled-2024-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: भूलकर भी गलत तरीके से न बनवाएं आयुष्मान कार्ड, वरना खड़ी हो सकती हैं मुश्किलें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: भूलकर भी गलत तरीके से न बनवाएं आयुष्मान कार्ड, वरना खड़ी हो सकती हैं मुश्किलें
Fri, 20 Dec 2024 12:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:36 PM IST
सार
अगर आप भी चाहते हैं कि आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके तो आप ये चेक करके अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं कि आप पात्र हैं या नहीं। इस कार्ड के जरिए आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
कौन लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Amar Ujala
कौन लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
- दरअसल, क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद में एक ऐसे राष्ट्रव्यापी रैकेट को पकड़ा है जो अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाता था। जो लोग अपात्र होते थे उनसे 2 हजार रुपये कार्ड बनाने के लिए जाते थे और इसके बाद 5 मिनट में उन्हें आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जाता था। इसमें मेहुल पटेल ख्याति नाम का शख्स अस्पताल में आयुष्मान कार्ड का पोर्टल संभालता था और जिस मरीज पर कार्ड नहीं होता था उनसे पैसे लेकर कार्ड बनाकर दे देता था, फिर चाहे वो अपात्र ही क्यों न हो।
कौन लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
आप न करें ऐसी गलती
- अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि पहले आप अपनी पात्रता चेक कर लें। अगर कोई आपसे कहता है कि कुछ पैसे लेकर वो आपका आयुष्मान कार्ड बना देगा तो ऐसा न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो जांच होने पर आपका कार्ड रद्द कर दिया जाता है और साथ ही आपसे रिकवरी भी हो सकती है जिससे आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए पात्र लोग ही आयुष्मान कार्ड बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक करें आप पात्र हैं या नहीं:-
पहला स्टेप
- आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो अपनी पात्रता चेक कर लें
- आपको इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
- फिर आपको यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद स्क्रीन पर जो कैप्चा कोड नजर आ रहा है उसे भर दें
विज्ञापन
कौन लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां भरना है जिसे आपको वेरिफाई करवाना है
- इसके लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा
- आए हुए ओटीपी को यहां भर दें और इसके बाद कैप्चा कोड भर लें और लॉगिन कर लें
- फिर आपको स्कीम चुननी होती है