Ayushman Bharat Yojana: जब भी राज्य या केंद्र सरकार किसी योजना की शुरुआत करती है तो उसके लिए पात्रता सूची तैयार की जाती है। इसका मतलब होता है कि ये तय किया जाता है कि किस योजना का लाभ किन लोगों को मिलता है। आप भी अगर किसी सरकारी योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। जैसे, बात अगर आयुष्मान भारत योजना की करें तो इस योजना के अंतर्गत उन ही लोगों को लाभ दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं।
{"_id":"6799f9152813ce2f75064ce3","slug":"ayushman-card-eligibility-criteria-and-registration-process-2025-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? चेक करें पात्रता सूची और आवेदन का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? चेक करें पात्रता सूची और आवेदन का तरीका
Wed, 29 Jan 2025 03:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 29 Jan 2025 03:18 PM IST
सार
भारत सरकार की एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। आप भी चेक कर सकते हैं कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन:-
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं
- यहां पर जाकर आपको लॉगिन करना होता है और फिर आप आवेदन कर सकते हैं जिसके कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- ऑफलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज देने हैं
- फिर अधिकारी आपकी पात्रता चेक करता है और आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई करता है
- सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसके बाद आप आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-
स्टेप 1
- अगर आपको भी पात्रता चेक करनी है तो सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाएं
- इसके बाद आपको यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपको मोबाइल नंबर भरना है जिस पर ओटीपी आएगा
- ओटीपी को भरकर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें और पहले वाले विकल्प में अपना राज्य चुन लें
- इसके बाद अपना जिला चुनें और वो दस्तावेज चुनना है जिससे आप सर्च करना चाहते हैं
- जैसे, आप आधार कार्ड चुन सकते हैं
- फिर आपको अपना आधार नंबर भरना है और सर्च करना है
- इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।