Ayushman Card Yojana: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ लोगों को पहुंचाने के लिए आर्थिक मदद को उनके बैंक खाते में भेजा जाता है। जबकि कई चीजें सीधे जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को दिया जाता है। मुफ्त राशन, शिक्षा, बेरोजगारी भत्ता, आवास, रोजगार योजनाएं समेत आर्थिक मदद देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। इसी तरह केंद्र सरकार ने लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आयुष्मान कार्ड योजना की शुरुआत की। इस बात में कोई दो राय नहीं कि एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ भी ले रहे हैं। ऐसे में जानते हैं आयुष्मान योजना के बारे में और इसका लाभ किन लोगों को मिलता है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63905a7aa068af51742714b3","slug":"ayushman-card-benefits-who-is-eligible-for-ayushman-card-yojana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: क्या है आयुष्मान योजना और किन लोगों को मिलता है लाभ? यहां जानें हर सवाल का जवाब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: क्या है आयुष्मान योजना और किन लोगों को मिलता है लाभ? यहां जानें हर सवाल का जवाब
Wed, 07 Dec 2022 02:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 07 Dec 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Istock
पहले योजना को समझिए
- इस योजना का शुरुआत के समय नाम आयुष्मान भारत योजना था। हालांकि, अब योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं?
- फोटो : istock
आपका बन सकता है कार्ड या नहीं, ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-
स्टेप 1
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करने के लिए योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर आपके मोबाइल नंबर पर वन टाइन पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज करें। अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जिसमें आपको पहले वाले में अपना राज्य चुनना है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको दूसरे विकल्प में अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है। ऐसा करने के बाद आपके सामने आपकी पात्रता आ जाएगी और आपको पता चल जाएगा कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं।