फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: क्या है आयुष्मान भारत योजना, जिसके अंतर्गत आप करा सकते हैं अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

Sun, 16 Oct 2022 03:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: You Will Get Five Lakhs Rupees Health Insurance After enrolling in PMJAY
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। देश में आज भी करोड़ों लोग गरीबी के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इस स्कीम का लाभ उठाकर देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। देश भर में करोड़ों लोग योजना के अंतर्गत अपना आयुष्मान भारत कार्ड बना रहे हैं। इस कड़ी में आइए जानते हैं आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से - 

Ayushman Bharat Yojana: You Will Get Five Lakhs Rupees Health Insurance After enrolling in PMJAY
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

इस योजना का उद्देश्य गरीब लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करना और बीमारी के कारण होने वाले मृत्यु के आंकड़ों को कम करना है। इस योजना के जरिए सरकार गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करके बीमारी के समय आर्थिक मदद करना चाहती है। 

Ayushman Bharat Yojana: You Will Get Five Lakhs Rupees Health Insurance After enrolling in PMJAY
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना के जरिए सरकार देश के प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करना चाहती है। अगर आपने अब तक आयुष्मान भारत योजना में आवेदन नहीं किया है। ऐसे में आपको इस स्कीम में तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करा लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: You Will Get Five Lakhs Rupees Health Insurance After enrolling in PMJAY
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी है। पात्र व्यक्ति को अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाना होगा। यहां एजेंट आपके दस्तावेजों को वेरीफाई करके स्कीम में रजिस्ट्रेशन करेगा। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: You Will Get Five Lakhs Rupees Health Insurance After enrolling in PMJAY
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आवेदन के करीब 10 से 15 दिनों के बाद आपको आयुष्मान भारत कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की मदद से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।

LIC: एलआईसी की ये स्कीम है बेहद खास, निवेश करने के बाद हर महीने मिलेगी 12 हजार रुपये की पेंशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed