फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किन किसानों की अटक सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Fri, 02 Oct 2026 10:00 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 02 Oct 2026 10:00 AM IST
सार

PM Kisan Status Check Online: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है, जिसका लाभार्थी किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ध्यान देने योग्य बात यह है कि जिन किसानों के स्टेटस में ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और बैंक-आधार लिंक दर्ज नहीं है, उनकी किस्त रुक सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan Scheme: These Farmers May Miss the Installment, Know How to Check Status Easily
पीएम किसान 24वीं किस्त - फोटो : AI

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों सीमांत और छोटे किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत सरकार पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करती है। बता दें कि अब तक इस योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं, जिसके बाद से किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है।



हालांकि, कई बार कागजी गड़बड़ियों या आवश्यक औपचारिकताओं के पूरा न होने के कारण पात्र लाभार्थियों की किस्त भी अटक जाती है। अगर आपके खाते में पिछली किस्त नहीं आई है या आप आगामी किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको समय रहते अपना स्टेटस जांचना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि किन वजहों से किसानों का पैसा अटक सकता है।

PM Kisan Scheme: These Farmers May Miss the Installment, Know How to Check Status Easily
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

ई-केवाईसी प्रक्रिया न होने पर अटक सकती है राशि

  • पीएम किसान योजना का लाभ लगातार पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
  • जिन किसानों ने अभी तक अपने आधार नंबर के जरिए ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उनकी अगली किस्त रोक दी जाएगी।
  • आप पीएम किसान पोर्टल या पास के सीएससी सेंटर जाकर इसे तुरंत पूरा करा सकते हैं।
PM Kisan Scheme: These Farmers May Miss the Installment, Know How to Check Status Easily
भू-सत्यापन और लैंड सीडिंग न होने से रुक सकता है पैसा - फोटो : Adobe Stock

भू-सत्यापन और लैंड सीडिंग न होने से रुक सकता है पैसा

  • योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार ने भू-सत्यापन यानी लैंड सीडिंग को अनिवार्य बना दिया है।
  • अगर आपके आवेदन में 'लैंड सीडिंग' का विकल्प 'No' दिखाई दे रहा है, तो किस्त का पैसा खाते में नहीं आएगा।
  • इसके समाधान के लिए तुरंत अपने लेखपाल या कृषि कार्यालय से संपर्क कर करके भू-सत्यापन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Scheme: These Farmers May Miss the Installment, Know How to Check Status Easily
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

आधार और बैंक खाते की लिंकिंग है बेहद अनिवार्य

  • पीएम किसान का पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजा जाता है।
  • इसके लिए किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना और डीबीटी इनेबल होना जरूरी है।
  • अगर बैंक खाते में एनपीसीआई मैपिंग नहीं हुई है, तो किस्त की राशि बीच में ही अटक जाएगी।
विज्ञापन
PM Kisan Scheme: These Farmers May Miss the Installment, Know How to Check Status Easily
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
आधिकारिक पोर्टल पर ऐसे आसानी से चेक करें अपना स्टेटस
  • अपना नाम और स्टेटस जांचने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वहां 'नो योर स्टेट्स' विकल्प पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और ओटीपी की मदद से लॉगइन करें।
  • स्क्रीन पर आपके ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और बैंक अकाउंट सीडिंग की पूरी स्थिति स्पष्ट दिखाई दे जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed