फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड और किसका नहीं? आवेदन से पहले यहां चेक करें

Mon, 30 Jun 2025 06:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 30 Jun 2025 06:00 PM IST
सार

Ayushman Card Kiska Nahi Ban Sakta Hai: क्या आप ये जानते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो आप यहां इस बारे में चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: देश में कई तरह की योजनाएं चलती हैं, लेकिन आपको हर एक योजना का लाभ मिल सके ये मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर एक योजना की अपनी पात्रता सूची होती है और जो लोग इस पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र होते हैं सिर्फ उन्हें ही किस्त का लाभ मिल पाता है। जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए।

दरअसल, ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के तहत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, क्योंकि इसी कार्ड के जरिए आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं? तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और कौन लोग नहीं बनवा सकते। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

पहला तरीका

  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप पर जाना होता है और यहां से आप आवेदन कर सकते हैं। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

  • अगर आपको आयुष्मान भारत योजना में ऑफलाइन आवेदन करना है तो इसके लिए आपको पहले नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपका आवेदन करते हैं
  • पहले आपकी पात्रता चेक होती है और पात्र पाए जाने पर दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
  • फिर सबकुछ सही होने पर आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पात्रता सूची के मुताबिक, आपका पात्र होना जरूरी है। इसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं आदि शामिल हैं। अगर आप इस सूची में हैं तो आप आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is not eligible for ayushman card kaun nahi banwa sakta
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?

  • जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिन लोगों का पीएफ कटता है
  • जो लोग ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • जिन लोगों की सरकारी नौकरी है आदि

नोट:- वैसे आप अपनी पात्रता योजना के इस आधिकारिक लिंक https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed