Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: देश में कई तरह की योजनाएं चलती हैं, लेकिन आपको हर एक योजना का लाभ मिल सके ये मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर एक योजना की अपनी पात्रता सूची होती है और जो लोग इस पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र होते हैं सिर्फ उन्हें ही किस्त का लाभ मिल पाता है। जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए।
Ayushman Bharat Yojana: किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड और किसका नहीं? आवेदन से पहले यहां चेक करें
Ayushman Card Kiska Nahi Ban Sakta Hai: क्या आप ये जानते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो आप यहां इस बारे में चेक कर सकते हैं।
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
पहला तरीका
- अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप पर जाना होता है और यहां से आप आवेदन कर सकते हैं। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
- अगर आपको आयुष्मान भारत योजना में ऑफलाइन आवेदन करना है तो इसके लिए आपको पहले नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपका आवेदन करते हैं
- पहले आपकी पात्रता चेक होती है और पात्र पाए जाने पर दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
- फिर सबकुछ सही होने पर आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पात्रता सूची के मुताबिक, आपका पात्र होना जरूरी है। इसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं आदि शामिल हैं। अगर आप इस सूची में हैं तो आप आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?
- जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जिन लोगों का पीएफ कटता है
- जो लोग ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
- जो लोग टैक्स भरते हैं
- जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
- जिन लोगों की सरकारी नौकरी है आदि
नोट:- वैसे आप अपनी पात्रता योजना के इस आधिकारिक लिंक https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।