फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: अगर आपको भी लेना है इस स्कीम का लाभ, तो यहां जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Wed, 14 Feb 2024 12:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 Feb 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: Who Is Eligible to Get Ayushman Card
आयुष्मान योजना का लाभ। - फोटो : istock

Ayushman Card: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इनमें आवास, बीमा, पेंशन, राशन, शिक्षा, रोजगार जैसी कई तरह की अलग योजनाएं शामिल हैं। ऐसे में पात्र लोग इन योजनाओं से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जो एक स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। इसमें पात्र लोगों को मुफ्त में पांच लाख रुपये के इलाज की सुविधा दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं आप कैसे लाभ ले सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: Who Is Eligible to Get Ayushman Card
आयुष्मान योजना का लाभ। - फोटो : Istock

मिलता है ये लाभ

  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
Ayushman Bharat Yojana: Who Is Eligible to Get Ayushman Card
आयुष्मान योजना का लाभ। - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1

  • सबसे पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी, जिसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • फिर आपको वेबसाइट पर 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद मोबाइल नंबर भरें और उस पर आए ओटीपी को भरकर लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: Who Is Eligible to Get Ayushman Card
आयुष्मान योजना का लाभ। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जहां पहले में अपना राज्य चुनें
  • फिर दूसरे विकल्प में अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करें
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: Who Is Eligible to Get Ayushman Card
आयुष्मान योजना का लाभ। - फोटो : istock

ये है आवेदन का तरीका:-

  • अगर आप पात्र हैं, तो आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है और वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर आपके दस्तावेज और पात्रता चेक होगी और सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed