Ayushman Bharat Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। मौजूदा समय में इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग लाभ भी ले रहे हैं। फिर चाहे वे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में लाभ सभी को बराबर ही मिलता है। जैसे- आप आयुष्मान भारत योजना में देख सकते हैं कि पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद इस कार्ड की मदद से कार्डधारक आयुष्मान योजना में पंजीकृत अस्पताल में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप ऐसा कर सकते हैं? इसके लिए आपको पहले ये चेक करना होगा कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे जान सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66828bb313d0e7cb2c068ceb","slug":"ayushman-bharat-yojana-who-is-eligible-for-ayushman-card-check-step-by-step-process-2024-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: एक क्लिक में यहां जानें क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: एक क्लिक में यहां जानें क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं, ये रहा तरीका
Mon, 01 Jul 2024 04:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र?
- फोटो : istock
ये लोग आते हैं पात्रता सूची में:-
- जो गरीबी रेखा से नीचे आता है
- जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
- जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र?
- फोटो : istock
आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं आप पात्र हैं या नहीं:-
स्टेप 1
- आप अगर जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं तो इसके लिए आपको पात्रता चेक करनी होगी जिसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होता है
- यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है
- फिर इसे भरे हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां भर दें
- अब आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे
- यहां आपको पहले वाले में अपना राज्य चुनना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- दूसरे वाले विकल्प में आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है
- फिर आपको सर्च वाले बटन पर क्लिक करना है
- ऐसा करते ही आपको पता चल जाएगा कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या फिर अपात्र हैं।