फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड या नहीं? यहां चेक करें पात्रता

Mon, 03 Jun 2024 12:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 Jun 2024 12:26 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: Who is eligible for Ayushman card and who is not
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार ये दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं, ताकि हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके। इसके लिए हर एक योजना पर काफी पैसे भी खर्च किए जाते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए जिसका नाम बदलकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना हो चुका है। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है जिसके लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान भारत योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको पहले ये जानना होगा कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं कौन इस योजना का लाभ ले सकता है और कौन नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: Who is eligible for Ayushman card and who is not
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Istock

पहले लाभ जान लें

  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इसी कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
Ayushman Bharat Yojana: Who is eligible for Ayushman card and who is not
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Istock

ये लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड:-

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है, वो हैं...

  • जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • जिनका पीएफ कटता है
  • जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: Who is eligible for Ayushman card and who is not
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : istock
  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं या परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है आदि।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: Who is eligible for Ayushman card and who is not
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

अगर आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। इसके बाद जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, वो हैं...

  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed