Ayushman Bharat Yojana: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आज भी गरीबी के कारण मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की इस समस्या को देखते हुए सरकार ने एक खास योजना को शुरू किया है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। स्कीम के अंतर्गत लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस योजना का फायदा उन लोगों को मिल रहा है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। योजना के अंतर्गत लाभार्थी को आयुष्मान भारत कार्ड मिलता है। इस कार्ड की मदद से अस्पतालों में आप अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करके अपना आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Ayushman Bharat Yojana: गरीबों को मुफ्त में मिल रहा है 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर, ऐसे उठाएं लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 24 Jul 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन