फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: क्या है आयुष्मान भारत योजना? जानिए कौन लोग उठा सकते हैं इस स्कीम का फायदा

Fri, 16 Sep 2022 05:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility Know all details Here
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility: देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। आज भी देश के भीतर बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में कई लोगों की जानें जा रही हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करके आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इस स्कीम के तहत लाभार्थी को आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वो केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कौन-कौन लोग प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा सकते हैं - 

Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility Know all details Here
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना का लाभ आगे बताए गए लोग उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में - 
  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • भूमिहीन व्यक्ति
  • आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
  • दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
  • निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility Know all details Here
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी है। आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर विजिट करके आसानी से अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility Know all details Here
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाना होगा। यहां एजेंट द्वारा योजना में आपका आवेदन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility Know all details Here
Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility - फोटो : अमर उजाला

आवेदन के करीब 10 से 15 दिनों के बाद आपको आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की सहायता से आप देश भर में केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध किए गए अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed