फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: क्या आपका भी कट गया है राशन कार्ड से नाम? तो यहां जानें जुड़वाने का तरीका

Wed, 17 Jan 2024 03:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 17 Jan 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
Ration Card: How to get name added if name is removed from ration card
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वाएं? - फोटो : istock

Ration Card: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो फिर आप पात्र होने पर जुड़ सकते हैं। दरअसल, देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनका लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। जैसे- राशन कार्ड। दरअसल, शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले लोगों के पास राशन कार्ड है। सरकार पात्र लोगों को राशन कार्ड जारी करती है, जिसके बाद ये लोग अपने इलाके की सरकारी राशन की दुकान से सस्ता व मुफ्त में दोनों ही तरह से राशन ले सकते हैं। गेहूं, चावल जैसी जरूरत की चीजें यहां से मिलती हैं। बशर्ते आपके पास इसके लिए राशन कार्ड होना चाहिए। पर कई लोगों के नाम राशन कार्ड से कट जाते हैं या उनके परिवार के सदस्यों के नाम कट जाते हैं। ऐसे में अगर आपका नाम भी राशन कार्ड से कट गया है, तो परेशान न हो क्योंकि आप इसे दोबारा जुड़वा सकते हैं, अगर आप पात्र हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

Ration Card: How to get name added if name is removed from ration card
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वाएं? - फोटो : istock

पहले चेक करें आपका नाम कटा तो नहीं:-

स्टेप 1

  • कई बार राशन कार्ड की लिस्ट को अपडेट किया जाता है, इसलिए हो सकता है कि आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट गया हो
  • ऐसे में ये चेक करने के लिए कि किसी का नाम तो नहीं कटा, आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना है
Ration Card: How to get name added if name is removed from ration card
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वाएं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद पोर्टल पर आपको 'राशन कार्ड' वाला ऑप्शन नजर आएगा
  • इस पर क्लिक करें और फिर 'Ration Card Details On State Portals पर भी
  • फिर आपको अपना राज्य, जिला ब्लॉक और फिर पंचायत चुननी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Card: How to get name added if name is removed from ration card
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वाएं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपनी राशन की दुकान (जहां से आप सरकारी राशन लेते हैं) का नाम, दुकानदाकर का नाम और फिर अपने राशन कार्ड का प्रकार चुनें
  • अब आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी, जहां आपको अपना नाम चेक करना है
  • इसमें अगर आपका नाम नहीं है, तो हो सकता है कि आपका नाम कट गया हो।
विज्ञापन
Ration Card: How to get name added if name is removed from ration card
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वाएं? - फोटो : istock

कटे नाम को जुड़वाने का तरीका:-

  • अब जब आपको पता चल गया है कि आपका नाम राशन कार्ड से कट गया है, तो इसे जुड़वाना होगा
  • इसके लिए अपने राशन डीलर से मिलें या फिर अपने शहर के खाद्य आपूर्ति विभाग में जा सकते हैं
  • यहां जाकर दोबारा नाम जुड़वाने का फॉर्म भरें और साथ में संबंधित दस्तावेजों की कॉपी लगाएं
  • इसके बाद फॉर्म जमा करवा दें और सबकुछ सही पाए जाने पर आपका नाम दोबारा जोड़ दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed