PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 8 करोड़ से भी अधिक किसानों को 15वीं किस्त का लाभ मिल चुका है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे। ऐसे में जाहिर है कि अगर आप भी इस योजना से जुड़े होंगे तो आपके खाते में भी 15वीं किस्त आ चुकी होगी? लेकिन कई किसान अब भी ऐसे हैं जिन्हें 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है और इसके पीछे कुछ कारण हैं, क्योंकि इन किसानों ने कुछ कामों को अधूरा छोड़ रखा है जो किस्त लेने के लिए जरूरी हैं। ऐसे में आप इन कामों को तुरंत करवा लें, ताकि आपको किस्त का लाभ मिल सके। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"655837e6edf160c4ba04aad7","slug":"pm-kisan-yojana-what-work-needs-to-be-done-to-get-the-stuck-15th-installment-2023-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या आपको भी नहीं मिली अब तक 15वीं किस्त? तो लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या आपको भी नहीं मिली अब तक 15वीं किस्त? तो लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम
Sat, 18 Nov 2023 09:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 18 Nov 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: किन कारणों से अटक गई है 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
Trending Videos
PM Kisan Yojana: किन कारणों से अटक गई है 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
इन गलतियों के कारण अटक गई है 15वीं किस्त:-
नंबर 1
- उन किसानों की 15वीं किस्त अटक गई है, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। जबकि, नियमों के तहत योजना से जुड़े सभी किसानों को ये करवाना अनिवार्य है। ऐसे में आप इस काम को तुरंत करवा लें, ताकि आपको लाभ मिल सके।
PM Kisan Yojana: किन कारणों से अटक गई है 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
नंबर 2
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत वो किसान भी 15वीं किस्त से वंचित रह गए, जिनके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है या उनके फॉर्म में कोई गलती है। इसलिए आप चाहें तो इस काम को तुरंत करवाकर किस्त का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: किन कारणों से अटक गई है 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
नंबर 3
- अगर आपके खाते में भी अब तक 15वीं किस्त नहीं आई है, तो इसके पीछे भू-सत्यापन न करवाना भी एक कारण हो सकता है। योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को ये काम करवाना जरूरी था। वहीं, आप चाहें तो इस काम को तुरंत करवाकर किस्त ले सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: किन कारणों से अटक गई है 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
नंबर 4
- वो किसान भी इस बार 15वीं किस्त से वंचित रह गए हैं, जिनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। आप चाहें तो इस काम को बैंक जाकर तुरंत करवा सकते हैं, जिसके बाद आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।