फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आपको भी मिल सकता है आयुष्मान योजना का लाभ, बस पहले जरूर कर लें ये छोटा सा काम

Sat, 18 Feb 2023 11:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 18 Feb 2023 11:56 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: how to check eligibility for ayushman card
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

Ayushman Card: आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा नजर आती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या फिर अपना जीवन गरीबी रेखा से नीचे तक बिता रहे हैं। इन लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इनमें बीमा, घर बनाने के लिए आर्थिक मदद, खाने के लिए सस्ता व मुफ्त राशन, पेंशन की सुविधा आदि योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना आयुष्मान भारत योजना है, जिससे मौजूदा समय में काफी लोग जुड़े हुए हैं। इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में मिलती है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो इससे पहले आपको एक छोटा सा काम करना होता है और वो है पात्रता चेक करने का। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: how to check eligibility for ayushman card
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Istock
  • दरअसल, इस आयुष्मान भारत योजना का नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब कई राज्य सरकारें भी केंद्र के साथ मिलकर इस योजना को चलाने के लिए आगे आई हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनता है और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
Ayushman Bharat Yojana: how to check eligibility for ayushman card
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

योजना के लिए ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी इस आयुष्मान योजना कार्ड को बनवाकर लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले पात्रता चेक करनी होती है
  • आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
  • फिर आपको अपना 10 अंको का मोबाइल नंबर और साथ ही कैप्चा कोड भी भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: how to check eligibility for ayushman card
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको गेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को दर्ज करें और फिर अपना प्रांत और जिला चुनें
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: how to check eligibility for ayushman card
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको यहां कई जानकारियां भरनी हैं, जैसे- आवेदक का और उसके पिता का नाम आदि
  • ये प्रक्रिया होने के बाद आप अपनी पात्रता जान सकते हैं और फिर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed