Ayushman Bharat Yojana Registration: देश में गरीब और वंचित तबके तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में साल 2018 में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया था। यह एक एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। सरकार देश भर में एक बड़ी आबादी को इस बीमा कवर के अंतर्गत कवर करना चाहती है। आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के बाद लाभार्थी को एक गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकता है। आयुष्मान भारत स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश भर में बड़े पैमाने पर आर्थिक रूप से कमजोर लोग इस योजना में आवेदन करके लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: इस तरह से आप भी बनवा सकते हैं अपना आयुष्मान भारत कार्ड, जानें क्या है तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन