Ayushman Bharat Yojana: कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें सब्सिडी देने का प्रावधान है। जबकि, कई योजनाओं में केंद्र और राज्य सरकारें लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे भेजते हैं। ठीक ऐसे ही कई योजनाओं में कई अलग तरह से लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।
{"_id":"67c2bbe3c62fee5e980a4ce7","slug":"ayushman-bharat-yojana-eligibility-check-here-utility-news-in-hindi-2025-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 लाख का मुफ्त इलाज: अगर आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड, तो ऐसे करें पात्रता चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
5 लाख का मुफ्त इलाज: अगर आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड, तो ऐसे करें पात्रता चेक
Sat, 01 Mar 2025 01:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:19 PM IST
सार
अगर आप भी चाहते हैं कि आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवा लें, लेकिन पहले पात्रता जरूर चेक कर लें।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाना होता है
- यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
- पात्र पाए जाने के बाद दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe stock
लाभ यहां जानें
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके बाद आप मुफ्त इलाज का लाभ करवाने के लिए पात्र हो जाते हैं। नियमों के तहत आयुष्मान कार्डधारक को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है
- आप सूचीबद्ध अस्पताल (इसमें सरकारी और प्राइवेट अस्पताल रजिस्टर्ड होते हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे करें चेक क्या आपका बन पएगा आयुष्मान कार्ड?
स्टेप 1
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो अपनी पात्रता चेक कर लें जिससे आप जान जाएंगे कि आपका कार्ड बन सकता है या नहीं
- इसके लिए पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं और फिर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- इसके बाद 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरें और उस पर आए ओटीपी को भी दर्ज करके स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भर दें
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद लॉगिन करें और अब पहले वाले ऑप्शन में अपना राज्य चुनें और दूसरे में अपना जिला चुन लें
- अब आपको सर्च करना है जिसके लिए कोई दस्तावेज चुनना है
- आप चाहें तो आधार कार्ड चुन सकते हैं
- आधार चुनने के बाद आपको 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
- फिर आपको सर्च पर क्लिक करना है और आप जान जाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।