फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: ये हैं वे लोग जिनका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड, चेक करें कहीं आप तो नहीं सूची में

Wed, 05 Jun 2024 04:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 05 Jun 2024 04:03 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Check here full list
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र नहीं हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: आज के समय में हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां मौजूद हैं जो पलक झपकते ही हमें अपना शिकार बना सकती हैं। वहीं, अगर एक बार किसी बीमारी की चपेट में आ गए तो फिर हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है और कई मामलों में तो भर्ती तक होना पड़ सकता है। पर जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनके लिए अस्पताल का भारी भरकम खर्च उठाना बेहद ही मुश्किल है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी ये कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता जाननी होगी। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana Eligibility Check here full list
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र नहीं हैं? - फोटो : istock

किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कई लोग ऐसे हैं, जो इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। इसलिए इन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है और ये लोग हैं...

  • जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं
  • जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं 
  • जिनका पीएफ कटता है आदि।
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Check here full list
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र नहीं हैं? - फोटो : istock

योजना से जुड़ने का तरीका:-

स्टेप 1

  • जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं, वे आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • सेंटर पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है और अपने दस्तावेज उन्हें देने होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Check here full list
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र नहीं हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • साथ ही आपकी पात्रता भी चेक होती है
  • इसके बाद सब जांच में सभी कुछ ठीक पाया जाता है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Check here full list
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र नहीं हैं? - फोटो : istock

किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले पात्रता सूची चेक करनी होती है, जिसके मुताबिक वे लोग पात्र हैं...

  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं 
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed