केंद्र सरकार देश के गरीब और पिछड़े लोगों को मूल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समय-समय पर नई योजनाएं लाती रहती है। इसी कड़ी में बीते दिनों केंद्र सरकार ने गरीब और असमर्थ लोगों को फ्री में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत नेशनल पब्लिक हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत हर कार्ड धारक को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इस कार्ड के माध्यम से कई प्रकार की बीमारियों का इलाज होता है। इसकी शुरुआत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज की सुविधा देने के लिए की गई थी, क्योंकि ऐसे लोग किसी भी तरह की बीमारी के इलाज के लिए पैसे जुटाने में असमर्थ होते हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है, जिसके पीछे की वजह है हर राज्य में योजना को लागू करना। अब इस योजना के तहत लाभार्थी ऐसे मेडिकल प्रोसीजर का भी विकल्प चुन सकेंगे, जो हेल्थ पैकेज का हिस्सा नहीं हैं।
{"_id":"621f1a689f2df039b01f65ae","slug":"ayushman-bharat-yojana-big-update-for-card-holders-these-new-medical-procedure-have-been-added-in-the-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Bharat: आयुष्मान कार्ड होल्डर्स के लिए बड़ी अपडेट, योजना का बढ़ा दायरा, जोड़ी गईं ये मेडिकल सुविधाएं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Bharat: आयुष्मान कार्ड होल्डर्स के लिए बड़ी अपडेट, योजना का बढ़ा दायरा, जोड़ी गईं ये मेडिकल सुविधाएं
Wed, 02 Mar 2022 03:43 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 02 Mar 2022 03:43 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत कार्ड होल्डर्स के लिए भड़ा अपडेट
- फोटो : iStock
आयुष्मान भारत कार्ड होल्डर्स के लिए भड़ा अपडेट
- फोटो : istock
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी छूट
- वहीं सरकार ने अब इसमें बदलाव कर के लोगों के लिए इसे और भी लाभकारी बना दिया है। इतना ही नहीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आयुष्मान भारत स्कीम के गवर्निंग पैनल ने इस बारे में निर्णय लेने की छूट दी है। इसके तहत राज्य और केंद्र शासित प्रदेश गवर्निंग पैनल के सुझाव पर 5 लाख रुपये तक के अनस्पेसिफाइड सर्जिकल पैकेज बुक कर पाएंगे।
आयुष्मान भारत कार्ड होल्डर्स के लिए भड़ा अपडेट
- फोटो : istock
दी गई मेडिकल प्रोसीजर की लिस्ट
- साथ ही राज्य हेल्थ बेनिफिट पैकेज की कीमत तय करेंगे। इसके लिए कार्ड धारकों को मेडिकल प्रोसीजर की लिस्ट भी दी गई है, जिससे वे अपने क्षेत्र के हिसाब से पैकेज को सेलेक्ट कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भारत कार्ड होल्डर्स के लिए भड़ा अपडेट
- फोटो : iStock
- दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान भारत प्रोग्राम को साल 2018 में शुरू किया गया था। इस योजना को करोड़ों ऐसे भारतीयों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया था, जो मेडिकल सुविधाओं का खर्च उठा में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत कार्ड होल्डर्स के लिए भड़ा अपडेट
- फोटो : iStock
तमाम मेडिकल प्रोसीजर को भी किया गया कवर
- इसके अलावा योजना को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) द्वारा एग्जीक्यूट किया गया है। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी का कहना है कि इस योजना के तहत तमाम मेडिकल प्रोसीजर को भी कवर किया गया है। कई बार रोगी को सर्जरी या इलाज से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अब आयुष्मान भारत के तहत इन मेडिकल प्रोसीजर की भी सुविधा दी जाएगी।