भारत सरकार ने साल 2018 में एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। किसी गंभीर बीमारी होने पर आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी के लिए यह स्वास्थ्य बीमा कवर एक बड़ा सहारा होता है।
Ayushman Bharat Yojana: बीमारी के समय कैसे कराएं आयुष्मान कार्ड पर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 10 Aug 2025 08:43 PM IST
सार
कई बार देखने को मिलता है कि किसी गंभीर बीमारी होने पर लोग पैसों की कमी होने के कारण अपना इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते हैं। आयुष्मान भारत योजना देश की इसी समस्या का समाधान है। देश में लाखों लोग इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन