फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर की ये चार गलतियां, तो जुर्माना ही नहीं जाना पड़ सकता है जेल भी

Thu, 09 May 2024 05:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 May 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Avoid These Mistakes During Traveling in Train
ट्रेन में इन बातों का ध्यान रखना जरूरी। - फोटो : istock

Indian Railways Rules: जब भी बात छोटे या बड़े सफर की होती है, तो ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेन से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं, जैसे- आरामदायक सीट, एसी की सुविधा, खानपान की व्यवस्था और ट्रेन में शौचालय का होना आदि। बस आपको टिकट लेना होता है और फिर आप निकल सकते हैं अपने सफर पर, लेकिन अगर आप भारतीय ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो आपको बतौर यात्री कुछ नियमों का पालन करना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही कई मामलों में आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है। इसलिए आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप इन गलतियों के बारे में जान लें, जिन्हें आपको ट्रेन में नहीं करना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Avoid These Mistakes During Traveling in Train
ट्रेन में इन बातों का ध्यान रखना जरूरी। - फोटो : istock

इन गलतियों को न करें:-

नंबर 1

  • रेलवे के नियम के अनुसार, ट्रेन में ज्लवलशीन पदार्थ ले जाना सख्त मना है। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं, तो रेल अधिनियम, 1989 की धारा 164 के तहत 1 हजार रुपये जुर्माना, 3 साल की जेल या फिर ये दोनों भी हो सकते हैं। इन ज्वलशीन पदार्थों में पटाखे, पेट्रोल, मिट्टी का तेल, गैस सिलेंडर आदि शामिल हैं।
Avoid These Mistakes During Traveling in Train
ट्रेन में इन बातों का ध्यान रखना जरूरी। - फोटो : istock

नंबर 2

  • आप जब भी ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बनाएं, तो बिना टिकट कभी यात्रा न करें। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। बिना टिकट पकड़े जाने पर आपके ऊपर टिकट के अलावा अलग से जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Avoid These Mistakes During Traveling in Train
ट्रेन में इन बातों का ध्यान रखना जरूरी। - फोटो : istock

नंबर 3

  • ध्यान रखें कि ट्रेन में या रेलवे परिसर में धूम्रपान और शराब का सेवन न करें। आप ऐसा करते हुए अगर पकड़े जाते हैं, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर आपको 3 साल तक की जेल हो सकती है या फिर दोनों हो सकते हैं। इसलिए ऐसी गलती बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
Avoid These Mistakes During Traveling in Train
ट्रेन में इन बातों का ध्यान रखना जरूरी। - फोटो : istock

नंबर 4

  • अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि कभी मोबाइल पर तेज आवाज में बात न करें। साथ ही मोबाइल के स्पीकर पर तेज आवाज में गाना चलाने से भी बचें। अगर किसी यात्री को इससे तकलीफ होती है और वो आपकी शिकायत करता है, तो धारा 145 के तहत आप पर कार्रवाई होते हुए जीआरपी आपका चालान काट सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed