फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें काम की बात: दूसरे बैंक के एटीएम से निकाल रहे हैं कैश? जानें कितनी बार निकालने के बाद लगता है चार्ज

Sat, 10 Oct 2026 09:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 Oct 2026 09:34 AM IST
सार

ATM Withdrawal Charges: दूसरे बैंक के एटीएम से मेट्रो शहरों में हर महीने 3 और गैर-मेट्रो शहरों में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। मुफ्त सीमा पार होने पर बैंक प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगाया जाता है। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
ATM Withdrawal Charges: How Many Free Transactions Are Allowed at Other Bank ATMs
दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालने पर कितना लगता है चार्ज? - फोटो : Amar Ujala AI

ATM Withdrawal Charges Details: आज के समय में कैश की जरूरत कभी भी पड़ सकती है। कई बार ऐसा होता है कि आपके बैंक का एटीएम आसपास नहीं मिलता और आपको किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पड़ते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग मशीन से कैश निकाल तो लेते हैं, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि महीने में कितनी बार मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है और उसके बाद कितना चार्ज देना पड़ सकता है।



अगर आप भी अक्सर दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे जुड़े नियमों को समझना आपके लिए जरूरी है। इससे आप बेवजह लगने वाले चार्ज से बच सकते हैं और अपने बैंक खाते से होने वाली कटौती पर भी नजर रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस चार्ज के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
ATM Withdrawal Charges: How Many Free Transactions Are Allowed at Other Bank ATMs
दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालने पर कितना लगता है चार्ज? - फोटो : AI Generated

दूसरे बैंक के एटीएम से कितनी बार निकाल सकते हैं पैसे?

  • नियमों के मुताबिक, बैंक ग्राहकों को हर महीने एटीएम से कुछ मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा देते हैं
  • हालांकि, इसकी सीमा इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने बैंक के एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं या किसी दूसरे बैंक के एटीएम का
ATM Withdrawal Charges: How Many Free Transactions Are Allowed at Other Bank ATMs
दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालने पर कितना लगता है चार्ज? - फोटो : Adobe Stock
  • मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम से हर महीने तीन मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है
  • वहीं, गैर-मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम से हर महीने पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं
  • यहां ध्यान देने वाली बात है कि मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा में कैश निकालना और बैलेंस चेक करने जैसे गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन भी शामिल हो सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Withdrawal Charges: How Many Free Transactions Are Allowed at Other Bank ATMs
दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालने पर कितना लगता है चार्ज? - फोटो : AI Generated

एटीएम से मुफ्त पैसे निकालने की लिमिट खत्म होने पर कितना चार्ज लगता है?

  • नियमों के अनुसार, मुफ्त ट्रांजैक्शन की निर्धारित सीमा पार होने के बाद बैंक शुल्क वसूल सकते हैं
  • 1 मई 2025 से लागू व्यवस्था के तहत, निर्धारित मुफ्त सीमा से ज्यादा एटीएम ट्रांजैक्शन पर अधिकतम 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन का शुल्क लिया जा सकता है
  • वहीं, इस चार्ज पर लागू टैक्स अलग से लग सकता है और फिर कुल राशि हर बैंक की अलग-अलग हो सकती है
  • आपका बैंक आपसे कितना चार्ज लेता है? इसके लिए आप अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ये चार्ज चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
ATM Withdrawal Charges: How Many Free Transactions Are Allowed at Other Bank ATMs
दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालने पर कितना लगता है चार्ज? - फोटो : Adobe Stock

क्या अपने ही बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर भी चार्ज लगता है?

  • अपने बैंक के एटीएम पर भी मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा हो सकती है
  • सामान्य बचत खाते के लिए अक्सर हर महीने पांच मुफ्त वित्तीय ट्रांजैक्शन की सुविधा कई बैंक देते हैं
  • ऐसे में कई बैंक इन पांच ट्रांजैक्शन के बाद आपसे चार्ज ले सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed