फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ATM Alert: एटीएम से पैसे निकालते समय अगर आप भी करते हैं ये चार गलतियां, तो हो सकते हैं फ्रॉड के शिकार

Mon, 05 Dec 2022 09:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 Dec 2022 09:48 AM IST
विज्ञापन
ATM Transaction Alert Follow Easy Tips To Withdraw Money To Prevent ATM Fraud in Hindi
एटीएम से पैसे निकालते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

ATM Transaction Alert: अगर पिछले समय को याद करेंगे, तो नजर आता है कि पहले कैसे लोग बैंकों में घंटो-घंटों लंबी लाइनों में लगे रहते थे। पैसे निकालने से लेकर जमा करने तक के लिए लाइनें लगानी पड़ती थी। यही नहीं, कई बार तो सर्वर भी धोखा दे जाता था और फिर कई बार खाली हाथ ही घर लौटाना पड़ता था। लेकिन अब वक्त बदल चुका है क्योंकि अब पैसे निकालने के लिए बैंक नहीं जना पड़ता और एटीएम मशीन के जरिए मिनटों में आप अपने पैसे निकाल सकते हैं। वहीं, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जितनी सुविधाएं बढ़ी हैं, उतने ही जालसाज भी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके लेकर आ रहे हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ गलतियों को न करके होने वाले एटीएम फ्रॉड से बच सकते हैं, क्योंकि अक्सर लोग एटीएम से पैसे निकालते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। तो चलिए जानते हैं इनक बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ATM Transaction Alert Follow Easy Tips To Withdraw Money To Prevent ATM Fraud in Hindi
एटीएम से पैसे निकालते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : pixabay

न करें ये गलतियां:-

नंबर 1

  • कई लोग एटीएम में पैसे निकालने जाते हैं और बिना कुछ देखे पैसे निकालकर आ जाते हैं। लेकिन आपको कार्ड लगाने वाली जगह को अच्छे से देख लेना चाहिए कि कहीं यहां क्लोनिंग डिवाइस तो नहीं लगा है। जरा भी संदेह होने पर उस एटीएम से पैसे न निकालें और पुलिस व बैंक को इसकी जानकारी दें।
ATM Transaction Alert Follow Easy Tips To Withdraw Money To Prevent ATM Fraud in Hindi
एटीएम से पैसे निकालते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : pixabay
नंबर 2
  • कई लोग अपना एटीएम पिन डालते समय हाथ से कीपैड को नहीं ढकते हैं। जबकि आप जब भी एटीएम मशीन में अपना पिन डालें, तो दूसरे हाथ से कीपैड को ढक लें। इससे कोई भी आपके पिन नंबर को नहीं जान पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Transaction Alert Follow Easy Tips To Withdraw Money To Prevent ATM Fraud in Hindi
एटीएम से पैसे निकालते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • सबसे ज्यादा गलती लोग ये करते हैं कि अनजाने लोगों की मदद ले लेते हैं। ऐसा बिल्कुल भी न करें। अगर आपको एटीएम से पैसे निकालने नहीं आते हैं, तो अपने घर से भाई, पिता, बच्चे या किसी ऐसे को साथ लेकर जाए जिसे ये आता हो। इसके अलावा लगभग हर एटीएम में गार्ड होता है। आप गार्ड की मदद ले सकते हैं, लेकिन अनजान व्यक्ति की मदद कभी न लें।
विज्ञापन
ATM Transaction Alert Follow Easy Tips To Withdraw Money To Prevent ATM Fraud in Hindi
एटीएम से पैसे निकालते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Pixabay

नंबर 4

  • एटीएम से पैसे निकालते समय कई लोग इतनी जल्दी में होते हैं कि पैसे हाथ में आते ही वो पीछे पलटकर नहीं देखते हैं। ऐसा न करें। आप जब भी एटीएम से पैसे निकालें तो ट्रांजेक्शन के पूरी होने का इंतजार करें और तभी वहां से जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed