एक समय था जब लोगों को अपने पैसों को बैंक खाते से निकालने के लिए बैंकों में लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। लेकिन अब समय बदल गया है, क्योंकि अब लगभग सभी कुछ ऑनलाइन जो हो गया है। मतलब किसी को पैसे भेजने हो, किसी से पैसे मंगवाने हो, बैलेंस चेक करना हो, बैंक खाता खुलवाना, डेबिट कार्ड बनवाना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, किसी तरह का लोन लेना हो आदि सभी कुछ आप मिनटों में ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। वहीं, अब पैसे निकालने के लिए भी जगह-जगह पर एटीएम मौजूद हैं। जहां से आप एटीएम की मदद से पैसे विड्रॉल कर सकते हैं। लेकिन जहां एक तरफ देश के कई बैंक बिना एटीएम कार्ड के कैश विड्रॉल करने की सुविधा देते हैं, तो वहीं अब दूसरी तरफ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को यूपीआई के जरिए कैश विड्रॉल करने की सुविधा को शुरू कर दिया है। इसके लिए बैंकों की एटीएम मशीन में इस सुविधा को शुरू करने के लिए यूपीआई को अपडेट किया जा रहा है। तो चलिए आपको बातते हैं कि आप कैसे इसका लाभ ले सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"628f6d12caf26e4d8e450c3d","slug":"atm-cash-withdrawal-with-upi-app-atm-tips-how-to-withdraw-money-from-atm-using-upi-apps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM Cash Withdrawal: बिना डेबिट कार्ड के भी यूपीआई के जरिए एटीएम से निकाल सकेंगे पैसे, यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM Cash Withdrawal: बिना डेबिट कार्ड के भी यूपीआई के जरिए एटीएम से निकाल सकेंगे पैसे, यहां जानें तरीका
Fri, 27 May 2022 10:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 May 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
बिना एटीएम कार्ड के पैसे कैसे विड्रॉल करें
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना एटीएम कार्ड के पैसे कैसे विड्रॉल करें
- फोटो : istock
- दरअसल, इस सुविधा से आपको एटीएम कार्ड की जरूरत नहीं होगी और अपनी यूपीआई एप के जरिए ही एटीएम मशीन से पैसे विड्रॉल कर सकते हैं। आप यूपीआई एप की मदद से एक बार में 5 हजार रुपये तक विड्रॉल कर सकते हैं।
बिना एटीएम कार्ड के पैसे कैसे विड्रॉल करें
- फोटो : istock
बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई एप की मदद से ऐसे निकाल सकते हैं एटीएम से पैसे:-
स्टेप 1
- आपको बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से पैसे निकालने के लिए सबसे पहले एटीएम मशीन में 'कैश विड्रॉल' के विकल्प को चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना एटीएम कार्ड के पैसे कैसे विड्रॉल करें
- फोटो : Pixabay
स्टेप 2
- फिर आपको 'कैश विड्रॉल विद यूपीआई' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब एटीएम मशीन की स्क्रीन पर आपको एक क्यूआर कोड नजर आएगा, जिसे आपको अपने यूपीआई एप की मदद से स्कैन करना है।
विज्ञापन
बिना एटीएम कार्ड के पैसे कैसे विड्रॉल करें
- फोटो : Pixabay
स्टेप 3
- इसके बाद जब क्यूआर कोड स्कैन हो जाए, तो अब आपको वो अमाउंट फीड करना है जितने पैसे आप अपने बैंक खाते से निकालना चाहते हैं।