Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए समय रहते बचत करना जरूरी होता है। नौकरी करने वाले लोगों के पास रिटायरमेंट के लिए कई विकल्प होते हैं, लेकिन असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भविष्य की आर्थिक सुरक्षा एक बड़ी चुनौती हो सकती है।
अटल पेंशन योजना क्या है और क्यों मिलती है हर महीने 5000 रुपये की पेंशन? हर एक चीज यहां जानें आसान शब्दों में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:04 PM IST
सार
Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के तहत पात्र लोग 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपये से 5000 रुपये तक की न्यूनतम पेंशन पा सकते हैं। पेंशन की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कौन सा पेंशन विकल्प चुना है और कितने समय तक कितना योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन