जब हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हैं, तो अपने कई फैसले हमें लेने पड़ते हैं और ये फैसले सीधे तौर पर हमारी जिंदगी से जुड़े होते हैं। जैसे- शादी का फैसला। शादी सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं होती है, बल्कि इससे दो परिवार जुड़े होते हैं। शादी के बाद परिवार चलाने के लिए पैसों की जरूरत भी बढ़ जाती है और आपको हर एक चीज का ध्यान रखना पड़ता है। दरअसल, शादी के बाद जरूरतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में हम कहें कि अगर आप शादीशुदा हैं, तो आपको हर महीने 5 हजार रुपये मिलेंगे, तो फिर कैसा रहेगा? ये पैसा आपके बुढ़ापे में काम आ सकता है, और आपके भविष्य की चिंता भी कम हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में विस्तार से समझ सकते हैं...
{"_id":"622991f92ea29769087e6810","slug":"atal-pension-scheme-for-married-couple-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pension Scheme: अगर आप भी हैं शादीशुदा, तो जानें कैसे ले सकते हैं हर महीने पांच हजार रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pension Scheme: अगर आप भी हैं शादीशुदा, तो जानें कैसे ले सकते हैं हर महीने पांच हजार रुपये
Thu, 10 Mar 2022 11:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कैसे 5 हजार रुपये ले सकते हैं
- फोटो : istock
अटल पेंशन योजना में कैसे 5 हजार रुपये ले सकते हैं
- फोटो : istock
योजना के बारे में जान लीजिए
- दरअसल, जिस योजना के तहत सरकार लोगों को ये लाभ देती है, उसका नाम है अटल पेंशन योजना। इसमें जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें हर माह एक हजार रुपये, दो हजार रुपये, तीन हजार रुपये, चार हजार रुपये और अधिकतम 5 हजार रुपये की आर्थिक पेंशन दी जाती है। ये एक तरह की निवेश स्कीम है, जो काफी सुरक्षित मानी जाती है। इसमें पति और पत्नी दोनों ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
अटल पेंशन योजना में कैसे 5 हजार रुपये ले सकते हैं
- फोटो : istock
क्या दस्तावेज चाहिए?
- आवेदक का आधार कार्ड
- एक सेविंग बैंक खाता
- एक फोन नंबर
- शादी का प्रमाण पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कैसे 5 हजार रुपये ले सकते हैं
- फोटो : istock
ऐसे ले सकते हैं लाभ
- अगर आप अटल पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले आपको एक बैंक खाता खुलवाना होता है। इसके बाद आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर योजना का फॉर्म भरना होता है। इसके बाद इसका लाभ आपको 60 साल की उम्र के बाद मिलने लगता है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कैसे 5 हजार रुपये ले सकते हैं
- फोटो : istock
कौन कर सकता है आवेदन?
- जो भारत का नागरिक हो
- जिन लोगों की उम्र 18-40 साल हो।