Atal Penion Yojana Eligibility Criteria: देश में कई योजनाएं ऐसी हैं जिनके तहत सीधे तौर पर आर्थिक मदद की जाती है। लाभार्थियों के बैंक खाते में योजना के तहत दी जाने वाली ये आर्थिक मदद भेजी जाती है। इसी तरह कई अन्य तरह से भी लाभार्थियों को मदद दी जाती है। इसी क्रम में एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसके तहत पेंशन देने का प्रावधान है।
{"_id":"690895c90602588182012254","slug":"atal-penion-yojana-eligibility-criteria-who-is-eligible-for-5000-rupees-monthly-pension-plan-2025-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजना: क्या आपको बुढ़ापे में मिलेंगे हर महीने 5000? अभी ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सरकारी योजना: क्या आपको बुढ़ापे में मिलेंगे हर महीने 5000? अभी ऐसे करें चेक
Tue, 04 Nov 2025 08:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:00 AM IST
सार
Atal Pension Scheme Benefits: अटल पेंशन योजना एक ऐसी योजना है जिसमें बुढ़ापे में हर महीने 1-5 हजार रुपये महीने की पेंशन प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
पहले योजना और निवेश के तरीके को समझ लेते हैं
- अगर आप इस अटल पेंशन योजना से जुड़ते हैं तो आपको 60 साल के बाद हर महीने 1000 से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन मिलेगी। इस योजना में उम्र के हिसाब से निवेश होता है जिसमें 18-40 वर्ष के उम्र के बीच के लोग ही आवेदन कर सकते हैं।
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
- आपको अगर इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आपको पहले निवेश करना होता है। जैसे 18 साल के उम्र के व्यक्ति को हर महीने 210 रुपये निवेश करने पर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिलती है। इसी तरह 5000 रुपये की पेंशन के लिए 30 साल की उम्र के व्यक्ति को 577 रुपये हर महीने निवेश करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
कौन है इस योजना के लिए पात्र?
इस अटल पेंशन योजना में कौन आवेदन कर सकता है और कौन नहीं? ये आप इसकी पात्रता सूची से जान सकते है जो नीचे दी गई है:-
- अगर आप भारत के नागरिक हैं, तो आप पात्र हैं
- जिनकी उम्र 18 से 40 साल की बीच है, वे आवेदन कर सकते हैं
- आप करदाता न हों यानी टैक्स भरने की कैटेगरी में न आते हों
- आवेदनकर्ता का बैंक खाता होना भी जरूरी है और आधार आदि।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
योजना में आवेदन करने का तरीका भी जान लें
- अगर आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आपको बैंक जाना होता है
- यहां पर संबंधित अधिकारी से मिले जो आपकी पात्रता चेक कर आपकी केवाईसी करते हैं
- फिर पेंशन प्लान चुनना होता है और इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है ताकि हर महीने पेंशन का प्रीमियम कट सके
- इसके बाद आपको रसीद दी जाती है और आपका नाम योजना से जुड़ जाता है