फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EVM Voting Process: आपका वोट सही जगह गया है या नहीं? तुरंत चल जाएगा पता, बस करना होगा ये काम

Sat, 12 Feb 2022 03:32 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 12 Feb 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
Assembly Election 2022 how to check your vote go to the right candidate or not know here
आपका वोट सही जगह गया या नहीं? ऐसे करें चेक - फोटो : iStock

कोरोना संक्रमण के बीच देश के पांच राज्यों में चुनाव की शुरूआत हो गई है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग पूरी भी हो चुकी है। मार्च में पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। इस साल संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने ज्यादातर कामों के लिए ऑनलाइन सुविधाएं शुरू की हैं, ताकि किसी भी काम के लिए भीड़भाड़ न लगे। साथ ही काम भी आसानी से हो जाए। हालांकि वोटिंग के लिए हर बार की तरह इस बार भी ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप इस बार के चुनाव में पहली बार वोटिंग करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है, जिससे वोटिंग करने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही आप ये भी चेक कर पाएंगे कि आपका वोट सही जगह पहुंचा है या नहीं। आइए जानते हैं वो तरीका जिसके जरिए आप ये पता कर सकेंगे कि आपका वोट सही जगह पहुंचा या नहीं...  

Assembly Election 2022 how to check your vote go to the right candidate or not know here
आपका वोट सही जगह गया या नहीं? ऐसे करें चेक - फोटो : iStock
ईवीएम में कैसे पड़ता है वोट?
  • इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम को वोटिंग के दौरान एक सुरक्षित कमरे में रखा जाता है। इस ईवीएम मशीन में बाईं ओर आपके एरिया के प्रत्याशियों और पार्टी का नाम लिखा होता है। हर प्रत्याशी के नाम के आगे लाल और नीला बटन लगा होता है। 
Assembly Election 2022 how to check your vote go to the right candidate or not know here
आपका वोट सही जगह गया या नहीं? ऐसे करें चेक - फोटो : i stock
  • आप जिस भी प्रत्याशी को अपना वोट देना चाहते हैं, उसके सामने के नीले बटन को दबा दें। जैसे ही आप बटन दबाएंगे एक लाल बत्ती जलेगी और आवाज आएगी। इस आवाज और बत्ती का मतलब है कि आपका वोट आपको प्रत्याशी को चला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Assembly Election 2022 how to check your vote go to the right candidate or not know here
आपका वोट सही जगह गया या नहीं? ऐसे करें चेक - फोटो : iStock
आपका वोट सही प्रत्याशी को गया है या नहीं? ऐसे करें चेक
  • अगर आप अपने डाले गए वोट की जांच करना चाहते हैं, तो वोट डालने के बाद तुरंत आप VVPAT मशीन पर अपने प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Assembly Election 2022 how to check your vote go to the right candidate or not know here
आपका वोट सही जगह गया या नहीं? ऐसे करें चेक - फोटो : iStock
  • हालांकि ये पर्ची आपको केवल 7 सेकंड के लिए ही देखेगी। इसके बाद गायब हो जाएगी। इस पर्ची को देखकर ये पता लगा सकते हैं कि आपका वोट सही जगह और सही तरीके से गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed