Artificial Intelligence: आज से 10 या 15 साल पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोई साइंस फिक्शन जैसी चीज थी। हालांकि, आज यह फिक्शन यथार्थ में बदल चुका है। इंटरनेट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कई टूल्स काफी धूम मचा रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से दुनियाभर में प्रोडक्टिविटी बूम देखने को मिल रहा है। शिक्षा, बिजनेस, राजनीति से लेकर हर एक क्षेत्र में ये एआई टूल्स क्रांतिकारी ढंग से बदलाव ला रहे हैं। ऐसे में आज के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस आधुनिक युग में आपका भी बदलना काफी जरूरी हो गया है। अगर आप भी इस युग में अपने आप को अपग्रेड रखना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास टेक्निकल समझ का होना जरूरी है। एआई के जमाने में आपके पास नई टेक्निकल स्किल्स, अनुकूलन क्षमता और रणनीतिक दृष्टिकोण का होना काफी जरूरी हो गया है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप एआई के जमाने में खुद को अपग्रेड कर सकते हैं।
AI: एआई के जमाने में खुद को ऐसे करें अपग्रेड, जीने से लेकर सोचने तक का बदल जाएगा अंदाज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन