फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोबाइल यूजर ध्यान दें: तुरंत डिलीट कर दें ये दो एप, आपके पीठ पीछे हो रहा आपका पर्सनल डाटा लीक

Thu, 20 Jul 2023 02:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 20 Jul 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
Delete these 2 app from your mobile phone otherwise leak your data All details are here
एंड्रॉयड यूजर के लिए खतरनाक हैं ये दो एप - फोटो : istock

Mobile App Alert: आज के इस समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। मतलब लगभग हर एक काम हमारे मोबाइल के जरिए चुटकियों में हो जाता है। बस इसके लिए आपके मोबाइल में काम से संबंधित एप और इंटरनेट डाटा होना चाहिए। पर हमें ये भी नहीं भूलना चाहिए कि हम जितना तेजी से आगे बढ़े हैं, जालसाज उतने ही नए तरीके खोजकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं और साथ ही उनका डाटा तक लीक कर रहे हैं। दरअसल, पिछले दिनों ऐसी ही दो एप के बारे में एक फर्म ने जानकारी दी कि ये एप एंड्रॉयड यूजर का डाटा चुराकर चीन भेज रही है। ऐसे में जरूरी है कि अगर आपके मोबाइल में ये दो एप हैं, तो आप इन्हें तुरंत डिलीट कर दें। तो चलिए बिना देर किए इन एप के बारे में जानते हैं...

Delete these 2 app from your mobile phone otherwise leak your data All details are here
एंड्रॉयड यूजर के लिए खतरनाक हैं ये दो एप - फोटो : istock
  • दरअसल, एक साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट फर्म के मुताबिक, कुछ एप के जरिए एंड्रॉयड यूजर का डाटा चुराया जा रहा है। इन एप द्वारा जो डाटा चुराया गया उसे चीन के सर्वर पर देखा गया है। फर्म के अनुसार, ये एप यूजर्स की रियल टाइम लोकेशन, अकाउंट की कॉन्टेक्ट लिस्ट, सिम प्रोवाइडर का नेटवर्क नंबर, डिवाइस का मॉडल और ब्रांड आदि चुरा रही है। कंपनी ने ये भी कहा कि इन एप को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर रखा है। ऐसे में अगर आप भी एंड्रॉयड यूजर हैं और आपके मोबाइल में ये एप हैं, तो आपको इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।
Delete these 2 app from your mobile phone otherwise leak your data All details are here
एंड्रॉयड यूजर के लिए खतरनाक हैं ये दो एप - फोटो : istock

ये हैं वो डाटा चोरी करने वाली एप:-

नंबर 1

  • जो एप आपका डाटा चुराकर चीन भेज रही है, इसमें पहली एप है फाइल रिकवरी एप। ये एप यूजर्स को डाटा मैनेज करने में मदद करती है। इस एप के जरिए आप अपने मोबाइल से डिलीट हुए डाटा को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delete these 2 app from your mobile phone otherwise leak your data All details are here
एंड्रॉयड यूजर के लिए खतरनाक हैं ये दो एप - फोटो : iStock

नंबर 2

  • वहीं, बात अगर दूसरी एप की करें, तो इस एप का नाम फाइल मैनेजर है। ये एप भी एंड्रॉयड डिवाइस से गलती से हटी हुई या हटाई गई फाइलों को रिस्टोर करने में मदद करता है। एक ब्लॉग पोस्ट में मोबाइल साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट कंपनी Pradeo का दावा है कि उसने गूगल को इस सर्च के बारे में सतर्क किया है।
विज्ञापन
Delete these 2 app from your mobile phone otherwise leak your data All details are here
एंड्रॉयड यूजर के लिए खतरनाक हैं ये दो एप - फोटो : istock

तुरंत डिलीट करें

  • जैसा कि सामने आया है कि ये दोनों ही एप आपका डाटा चुरा रही हैं, तो जाहिर है कि इनसे बचने का एक ही तरीका है कि इन एप को अपने मोबाइल से तुरंत हटा दें। हालांकि, इससे पहले आपने इस एप को जो परमिशन दी हैं, उन्हें हटाना न भूलें। ऐसा करके ये एप आगे कभी आपका डाटा नहीं चुरा पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed