Kisan Credit Card: सरकार लगभग हर साल कई नई योजनाओं को लॉन्च करती है और साथ ही कई पुरानी योजनाओं में जरूरी बदलाव करके उन्हें बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाते हैं। इनमें बीमा, पेंशन और आर्थिक मदद करने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है किसान क्रेडिट कार्ड योजना, जिसे सरकार किसानों के लिए लेकर आई। इसके जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना में किसानों को लोन देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि यहां आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होंगे जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। वरना आपके आवेदन में दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में दस्तावेजों के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64785b63cf9df071240dc2cc","slug":"apply-for-kisan-credit-card-kisan-credit-card-required-documents-list-here-2023-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले जरूर चेक कर लें ये तीन दस्तावेज, न होने पर अटक सकता है काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले जरूर चेक कर लें ये तीन दस्तावेज, न होने पर अटक सकता है काम
Thu, 01 Jun 2023 05:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 01 Jun 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं?
- फोटो : istock
- दरअसल, जब आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए पंजीकरण करवाते हैं तो उस वक्त एक फॉर्म भरना होता है। इस फॉर्म में अवेदनकर्ता का नाम, पता जैसी बाकी जानकारियां भरी जाती है। वहीं, फॉर्म के साथ आपको तीन दस्तावेज लगाने होते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं?
- फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
पहला दस्तावेज
- किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय आपको जो पहला दस्तावेज चाहिए, वो है आपका पैन कार्ड। आपको फॉर्म के साथ पैन कार्ड की एक कॉपी लगानी होती है। इस दस्तावेज के न होने पर आपके आवेदन में दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
दूसरा दस्तावेज
- अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको दूसरा दस्तावेज चाहिए आधार कार्ड। आज के समय में लगभग हर काम के लिए ये अनिवार्य है। इसलिए इसकी जरूरत आपको यहां पड़ेगी।
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं?
- फोटो : istock
तीसरा दस्तावेज
- जब आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए फॉर्म भरते हैं, तो आपको इस फॉर्म पर अपनी एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो भी लगानी पड़ती है। इसके बिना फॉर्म अधूरा होता है। इसलिए ध्यान से फॉर्म पर फोटो भी लगा दें। वरना आपको आवेदन में दिक्कत हो सकती है।