फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: आईआरसीटीसी करा रहा डॉ भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थानों की सैर, सिर्फ इतना है किराया

Thu, 13 Apr 2023 10:29 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti 2023: IRCTC Baba Saheb Ambedkar Yatra check fare price and tour detail
Ambedkar Jayanti 2023 - फोटो : Istock

Ambedkar Jayanti 2023: बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर को देश के संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है। इन्होंने देश के भीतर सामाजिक सुधार लाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। महान चिंतक, समाज सुधारक, आर्थिक विशेषज्ञ के अलावा बाबा साहेब वकील भी थे। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर आईआरसीटीसी एक विशेष टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर से जुड़े प्रमुख स्थानों पर घूमने का मौका मिल रहा है। अगर आप बाबा साहेब के जीवन से जुड़े इन स्थानों पर घूमना चाहते हैं। ऐसे में आपको इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

Ambedkar Jayanti 2023: IRCTC Baba Saheb Ambedkar Yatra check fare price and tour detail
Ambedkar Jayanti 2023 - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज का नाम बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा है। इसकी शुरुआत 14 अप्रैल को दिल्ली सफदरजंग से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको गया, महू, नागपुर, सांची आदी जगहों पर घुमाया जाएगा। 

Ambedkar Jayanti 2023: IRCTC Baba Saheb Ambedkar Yatra check fare price and tour detail
Ambedkar Jayanti 2023 - फोटो : Istock

इस पैकेज के तहत आपको कुल 7 रातों और 8 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिलेगा। वहीं अन्य जगहों पर बस  से घुमाया जाएगा। 

IRCTC: गर्मियों की छुट्टियों में करिए सिक्किम की खूबसूरती की सैर, IRCTC लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti 2023: IRCTC Baba Saheb Ambedkar Yatra check fare price and tour detail
Ambedkar Jayanti 2023 - फोटो : Istock

यात्रा करते समय खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। आईआरसीटीसी के साथ आपकी यात्रा पूरी तरह इंश्योर्ड होगी। 

विज्ञापन
Ambedkar Jayanti 2023: IRCTC Baba Saheb Ambedkar Yatra check fare price and tour detail
Ambedkar Jayanti 2023 - फोटो : istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 29,440 रुपये का किराया देना है। दो या तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 21,650 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed