फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर खरीदने जा रहे हैं सोना, तो जरूर जान लें ये बातें

Fri, 10 May 2024 01:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 10 May 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
Akshay Tritiya 2024: Things To Keep In Mind Before Buying Gold
Akshay Tritiya 2024 - फोटो : Istock

Akshay Tritiya 2024: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथी को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। अक्षय तृतीया का एक खास सांस्कृतिक महत्व है। इस दिन सोने की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस कारण बड़े पैमाने पर लोग अक्षय तृतीया के दिन सोने, चांदी और हीरे से बनी ज्वैलरी को खरीदते हैं। कई लोग सोने की खरीदारी निवेश के तौर पर भी करते हैं। वहीं आज के जमाने में जब दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है। इस कारण कई लोग डिजिटल गोल्ड भी खरीदना पसंद कर रहे हैं। अगर आप अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी करने जा रहे है। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। सोना खरीदते समय आपको मेकिंग चार्ज, उसकी शुद्धता की जांच आदि चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा सोना खरीदते समय आपको ग्राहक से मोलभाव भी करना चाहिए। 

Akshay Tritiya 2024: Things To Keep In Mind Before Buying Gold
Akshay Tritiya 2024 - फोटो : Istock

वजन

सोना खरीदते समय आपको उसका वजन जरूर चेक करना चाहिए। सोना काफी महंगा होता है। इस कराण अगर वजन में जरा भी फर्क आता है तो कीमत में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। इस स्थिति में आपको बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

Akshay Tritiya 2024: Things To Keep In Mind Before Buying Gold
Akshay Tritiya 2024 - फोटो : Istock

हॉलमार्क

सोना खरीदते समय आपको उस पर बने हॉलमार्क का निशान जरूर देखना चाहिए। यह निशान सोने की गुणवत्ता के बारे में बताता है। इसके अलावा सोने के गहने में अगर किसी तरह का स्टोन वर्क किया गया है। इस स्थिति में आप दुकानदार से कैरेट और शुद्धता का कार्ड मंगवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Tritiya 2024: Things To Keep In Mind Before Buying Gold
Akshay Tritiya 2024 - फोटो : Istock

विश्वसनीय दुकानों से करें सोने की खरीदारी

आपको विश्वसनीय दुकानों से सोने की खरीदारी करनी चाहिए। विश्वसनीय दुकानों पर आपको उच्च गुणवत्ता वाला सोना मिलता है। इन दुकानों पर आपको बेहतरीन कारीगरी वाले सोने के आभूषण भी मिलते हैं।

Paneer: कहीं आप भी तो बाजार से नहीं खरीदकर ला रहे मिलावटी पनीर? इस तरह करें पहचान

विज्ञापन
Akshay Tritiya 2024: Things To Keep In Mind Before Buying Gold
Akshay Tritiya 2024 - फोटो : Istock

मोलभाव

आप जब भी दुकान पर सोने की खरीदारी करने जाते हैं। उस दौरान आपको मेकिंग चार्ज को लेकर मोल-भाव जरूर करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको सोना खरीदते समय कुछ छूट मिल सकती है। 

SSY: बिटिया की शादी के लिए इस सरकारी स्कीम में निवेश करें 12,500 रुपये, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 70 लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed