Right Way To Use Cooler During Humidity: गर्मियों के मौसम में जब तक समस्या बिना उमस वाली गर्मी की होती है तो कूलर काफी कारगर होता है। मगर जब उमस वाली गर्मी का मौसम आता है तो कूलर की हवा में चिपचिपी उमस (नमी) बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनका कूलर ठंडी हवा देने के बजाय उमस भरी और भारी हवा फेंक रहा है।
दरअसल, कूलर पानी के वाष्पीकरण सिद्धांत पर काम करता है, और जब पहले से ही उमस भरा मौसम रहता है तो कूलर चलाने पर कमर में चिपचिपाहट और बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में कूलर के वाटर पंप को सही समय पर बंद करना, वेंटिलेशन बनाए रखना और कूलर को सही जगह पर रखना बेहद जरूरी होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि उमस में कूलर ऐसा क्यों करता है और आपको क्या करना चाहिए।
2 of 6
क्यों उमस में कूलर की हवा से कमरे की नमी बढ़ जाती है?
- फोटो : Freepik
क्यों उमस में कूलर की हवा से कमरे की नमी बढ़ जाती है?
कूलर के पैड से जब पानी टकराता है, तो वह हवा में नमी घोलकर उसे ठंडा करता है। लेकिन उमस के मौसम में हवा में पहले से ही पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में कूलर का पानी हवा में मिक्स नहीं हो पाता और कूलर सिर्फ चिपचिपी, गर्म और गीली हवा फेंकने लगता है।
3 of 6
कमरे का वेंटिलेशन बनाए रखना है सबसे जरूरी
- फोटो : AI
कमरे का वेंटिलेशन बनाए रखना है सबसे जरूरी
चिपचिपी गर्मी के दिनों में कूलर चलाते समय कमरे में हवा की आवाजाही यानी वेंटिलेशन बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके बावजूद भी अगर कूलर चलते समय कमरे में उमस और चिपचिपाहट बढ़ जाए, तो तुरंत कूलर का वाटर पंप (पानी का मोटर) बंद कर देना चाहिए और सिर्फ कूलर के पंखे की तेज हवा का आनंद लेना चाहिए। ऐसा करने से कमरे में पहले से मौजूद नमी से आपको ठडी हवा महसूस होगी।
4 of 6
कूलर को हमेशा कमरे के बाहर स्थापित करें
- फोटो : Freepik
कूलर को हमेशा कमरे के बाहर स्थापित करें
उमस वाले मौसम में कोशिश करें कि कूलर को कमरे के अंदर रखने के बजाय घर के बाहर (जैसे बालकनी या छज्जे पर) फिट करें, ताकि उसकी हवा खिड़की के रास्ते कमरे में आए। बाहर रखने से कूलर को लगातार सूखी और ताजी हवा मिलती है, जिससे वह कमरे के भीतर नमी और उमस को इकट्ठा नहीं होने देता।
5 of 6
सुबह के समय पंप बंद करके चलाने का जादुई फॉर्मूला
- फोटो : Freepik
सुबह के समय पंप बंद करके चलाने का जादुई फॉर्मूला
सुबह के समय मौसम प्राकृतिक रूप से काफी ठंडा और सुहावना रहता है। इस दौरान आप कूलर का वाटर पंप पूरी तरह बंद करके भी उसे चला सकते हैं, इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कमरे में ह्यूमिडिटी (नमी) का स्तर बिल्कुल नहीं बढ़ेगा और आपको बिना किसी चिपचिपाहट के बेहतरीन कूलिंग मिलेगी।