फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: क्या आपके एसी से भी नहीं निकल रहा पानी? तो हो सकती हैं ये दिक्कतें

Mon, 03 Jun 2024 02:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 Jun 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
Air Conditioner Tips: What to do if AC is not releasing water check reason and problem
एसी से पानी न निकलने पर क्या दिक्कत हो सकती है? - फोटो : istock

Air Conditioner Tips in Hindi: जिस हिसाब से देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी पड़ रही है, वैसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल सा हो गया है। सुबह 7 बजे से ही सूरज की तेज रौशनी और पसीना लोगों को परेशान कर रहा है। यही नहीं, घर के अंदर भी एसी की जरूरत साफ नजर आ रही है। वहीं, अगर आप एसी चला रहे हैं तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपका एसी खराब भी हो सकता है। जैसे- क्या आपके एसी से पाइप के जरिए बाहर निकलने वाला पानी आ रहा है या नहीं? अगर ये नहीं आ रहा है, तो इसके पीछे कुछ वजह हो सकती हैं जिनके बारे में जानकर आपको इन पर ध्यान देना चाहिए। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Air Conditioner Tips: What to do if AC is not releasing water check reason and problem
एसी से पानी न निकलने पर क्या दिक्कत हो सकती है? - फोटो : istock

किन कारणों से नहीं आता पानी?

नंबर 1

  • अगर एसी के पाइप से पानी बाहर नहीं आ रहा है, तो हो सकता है कि एसी के ड्रेन पाइप में गंदगी भर गई हो या मलबा जम गया हो आदि। अगर ऐसा है तो आपको इसे साफ करना चाहिए, ताकि पानी पहले की तरह सीधे बाहर जा सके।
Air Conditioner Tips: What to do if AC is not releasing water check reason and problem
एसी से पानी न निकलने पर क्या दिक्कत हो सकती है? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • अगर एसी से पानी बाहर नहीं आ रहा है, तो हो सकता है कि पंप खराब हो गया हो। दरअसल, कुछ एसी में एक पंप होता है जो पानी को ड्रेन पाइप के जरिए बाहर निकलने में मदद करता है। इसलिए इसे चेक करवाया जा सकता है कि कहीं ये खराब तो नहीं हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Conditioner Tips: What to do if AC is not releasing water check reason and problem
एसी से पानी न निकलने पर क्या दिक्कत हो सकती है? - फोटो : Istock

नंबर 3

  • एसी में अगर गैस लीक हो रही है तो इससे एसी अपनी क्षमता के हिसाब से ठंडा नहीं कर पाता है। ऐसे में एवापरेटर कॉइल पर बर्फ जम जाती है जिससे पानी एसी से बाहर नहीं निकल पाता है या इसमें दिक्कत आ जाती है।
विज्ञापन
Air Conditioner Tips: What to do if AC is not releasing water check reason and problem
एसी से पानी न निकलने पर क्या दिक्कत हो सकती है? - फोटो : Istock

क्या दिक्कतें हो सकती हैं?

  • ध्यान दीजिए कि अगर आपके एसी से पानी बाहर नहीं निकल रहा है, तो कंप्रेसर में लीकेज हो सकता है। यही नहीं, एसी में शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपके एसी से पानी नहीं निकल रहा है, तो इसे तुरंत मैकेनिक को दिखाना बेहतर विकल्प हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed