फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: कितनी बार बदलवा सकते हैं आधार में नाम और उम्र? नियम जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत

Thu, 03 Apr 2025 02:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 03 Apr 2025 02:28 PM IST
सार

Aadhaar Card Main Name Kitni Baar Change kar Sakte Hain: आधार कार्ड में अगर आपको भी अपना नाम अपडेट करवाना है या आपको उम्र में कोई बदलाव करवाना है, तो आपको इसकी लिमिट जरूर पता होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Age And Name Change Limit in aadhaar card main naam aur age limit kya hai
आधार कार्ड में नाम और उम्र अपडेट करवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Age And Name Change Limit: आपके पास जो भी दस्तावेज होंगे उनमें से आधार कार्ड की महत्वता थोड़ी ज्यादा नजर आती है। कई ऐसे काम हैं जिनमें अगर आपके पास आधार कार्ड न हो तो आपके कई काम अटक सकते हैं। वहीं, जब हम आधार कार्ड बनवाते हैं तो कई बार इसमें कुछ चीजें गलत प्रिंट हो जाती है। जैसे, नाम, उम्र, पता, जन्मतिथि आदि। आप इन चीजों को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या ऑनलाइन भी इन चीजों को सही करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आपको आधार कार्ड में अपने नाम को या उम्र को अपडेट करवाना है तो इसकी क्या कोई लिमिट है? शायद नहीं, लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्योंकि इन दोनो की लिमिट भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा पहले से तय है। तो चलिए जानते हैं नाम और उम्र को कितनी बार अपडेट करवाया जा सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Age And Name Change Limit in aadhaar card main naam aur age limit kya hai
आधार कार्ड में नाम और उम्र अपडेट करवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बदलवा सकते हैं आधार में चीजें?

  • अगर आपको आधार में बायोमेट्रिक अपडेट करवाने हैं, मोबाइल नंबर अपडेट करवाना है, नया फोटो लगवाना है, पता, नाम, उम्र, जन्मतिथि जैसी अन्य चीजें अपडेट करवानी है तो आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है। आप यहां पर निर्धारित शुल्क देकर इन चीजों को अपडेट करवा सकते हैं।
Age And Name Change Limit in aadhaar card main naam aur age limit kya hai
आधार कार्ड में नाम और उम्र अपडेट करवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Adobe Stock

उम्र (जन्मतिथि) बदलने का नियम

  • अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत प्रिंट हो गई है या प्रिंट ही नहीं हुई है आदि। ऐसे में आप अपनी सही जन्मतिथि आधार कार्ड में अपडेट करवा सकते हैं, लेकिन आप ऐसा सिर्फ एक ही बार कर सकते हैं। साथ ही ध्यान रहे कि जन्मतिथि अपडेट करवाने के लिए आपके पास प्रूफ भी होना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Age And Name Change Limit in aadhaar card main naam aur age limit kya hai
आधार कार्ड में नाम और उम्र अपडेट करवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Adobe Stock

नाम कितनी बार अपडेट करवा सकते हैं?

  • अगर आपके आधार कार्ड में नाम गलत प्रिंट हो गया है, सरनेम प्रिंट नहीं हुआ है या कोई और नाम से जुड़ी गलती है तो ऐसे में आप इसे ठीक करवा सकते हैं। ध्यान रहे कि आधार में नाम दो ही बार अपडेट करवाया जा सकता है। इसके अलावा आप तीसरी बार ऐसा नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
Age And Name Change Limit in aadhaar card main naam aur age limit kya hai
आधार कार्ड में नाम और उम्र अपडेट करवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको अपने आधार कार्ड में गलत प्रिंट हुए नाम को सही करवाना है तो इसके लिए आपको प्रूफ देना होता है। आप पहचान पत्र और गेजेटड नोटिफिकेशन की मदद से अपने आधार कार्ड में प्रिंट हुए गलत नाम को सही करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed