Adulterated Ghee Identified Process: बड़े-बुजुर्गों से लेकर डॉक्टर तक घी खाने की सलाह देते हैं ताकि हड्डियां मजूबत हों, लेकिन सोचिए कि आप जिस घी का सेवन असली समझकर कर रहे हैं और वो मिलावटी निकले तो फिर क्या होगा?
Ghee: भोपाल में पकड़ा गया मिलावटी घी, इन 3 तरीकों से चेक करें कहीं आप तो नहीं कर रहे नकली घी का सेवन
Adulterated Ghee in MP: मध्य प्रदेश में मिलावटी घी-दूध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश भर में 20 जुलाई से 10 अगस्त तक 2234 नमूनों की जांच में 73 फेल मिले। ऐसे में आप जरूर ये चेक कर लें कि कहीं आप भी मिलावटी घी का सेवन नहीं कर रहे?
मिलावटी घी की पहचान कैसे करें?
पहला तरीका
- एक बर्तन में घी निकालकर उसे गर्म करें यानी पिघला लें
- अब एक कांच के गिलास में इस घी को डाल दें
- इसके बाद इस फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें
- अब ध्यान दें कि क्या घी के ऊपर एक अलग परत बनी है? अगर बनी है तो ऐसा घी सही माना जाता है
दूसरा तरीका
- आपको एक कांच का गिलास लेना है और इसमें पानी डालना है
- इसके बाद इस पानी वाले गिलास में एक चम्मच घी डाल दें
- अब ध्यान दें कि क्या घी नीचे तले में बैठ रहा है? अगर हां, तो ये घी अशुद्ध माना जाता है
- जबकि, असली घी पानी की सतह पर तैरता है
तीसरा तरीका
- एक बर्तल लें और उसमें लगभग 2 चम्मच घी डाल लें
- साथ में आधार चम्मच नमक भी डालें
- इसके बाद घी में लगभग दो बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड डाल दें जिसके बाद इन सभी को आपस में मिला लें
- इसके बाद इसे लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ना है
- 20 मिनट बाद चेक करें कि क्या इस मिश्रण का रंग बदला है या नहीं
- रंग अगर नहीं बदला है तो ऐसे घी को सही माना जाता है
- पर अगर रंग बदला है तो ये घी मिलवाटी हो सकता है
नोट:- इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जानकार, सलाहकार आदि की राय जरूर लें। लेखक या अमर उजाला ऐसी किसी जानकारी का समर्थन या पृष्टि नहीं करता है।