Ayushman Card Eligibility: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही कई ऐसी योजनाएं चला रहे हैं जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। सरकारें हर साल इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, जिसके बाद पात्र लोगों को योजना का लाभ दिया जाता है। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' इस योजना के अंतर्गत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे पहले अपना आवेदन जरूर चेक कर लें। वरना अपात्र होने की स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं आप घर बैठे ही कैसे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसकी प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64d092e10534ea20fe096bb7","slug":"ace-how-to-check-your-eligibility-for-ayushman-card-2023-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ACE: आयुष्मान कार्ड में आवेदन से पहले जरूर चेक कर लें अपनी पात्रता, इस तरीके से घर बैठे ही हो जाएगा काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ACE: आयुष्मान कार्ड में आवेदन से पहले जरूर चेक कर लें अपनी पात्रता, इस तरीके से घर बैठे ही हो जाएगा काम
Mon, 07 Aug 2023 12:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:18 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-
स्टेप 1
- अगर आप भी आयुष्मान योजना से जुड़कर इसका लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें ताकि अपात्र होने के कारण आपका आवेदन रद्द न हो जाए
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- इसके बाद आप जैसे ही पोर्टल पर जाएंगे, तो आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाला विकल्प नजर आएगा
- आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- इस ओटीपी को यहां भर दें
- फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जिसमें आपको पहले वाले में अपना राज्य चुन लेना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको दूसरे वाले विकल्प में अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर भरना है
- दोनों चीजें भरने के बाद आपको सर्च वाले बटन पर क्लिक करना है
- ऐसा करने के बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।