सितंबर आते ही मौसम का मिजाज थोड़ा बदल जाता है। बारिश के बाद कई जगह उमस परेशान करती है और दिन में गर्मी भी महसूस होती है। ऐसे में एसी चलाना बंद करना मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के चक्कर में एसी का तापमान 18 से 22 डिग्री के बीच कर देते हैं। लेकिन अगर आप आराम के साथ बिजली का बिल भी कम रखना चाहते हैं तो एसी को थोड़ा ज्यादा तापमान पर चलाना बेहतर हो सकता है। तो आइए जानते हैं।
सितंबर में उमस से हैं परेशान? एसी चलाने का ये तरीका रखेगा कमरा ठंडा और खर्च काबू में
AC: एसी चलाते ही हाथ सबसे पहले रिमोट पर जाता है और तापमान सीधे 18 या 20 डिग्री पर पहुंच जाता है। लगता है कि कम तापमान करने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 से 26 डिग्री पर चलाएं एसी
एनर्जी की बचत के लिहाज से एसी को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर चलाना अच्छा माना जाता है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी भी लोगों को एसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रखने के लिए जागरूक करता रहा है। आसान भाषा में समझें तो तापमान जितना थोड़ा ऊपर रखेंगे, बिजली की खपत कम करने में उतनी मदद मिल सकती है। सितंबर में अगर बाहर बहुत ज्यादा गर्मी नहीं है और असली परेशानी उमस की है तो 24-26 डिग्री की सेटिंग काफी हो सकती है। इसके साथ पंखा चला लें तो ठंडी हवा पूरे कमरे में अच्छी तरह फैलती है और एसी को बहुत कम तापमान पर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती।
18-20 डिग्री करने से कमरा जल्दी ठंडा होगा?
ऐसा जरूरी नहीं है। एसी को 18 डिग्री पर सेट करने का मतलब यह नहीं कि कमरा तुरंत बहुत ठंडा हो जाएगा। एसी का कंप्रेसर कमरे को तय तापमान तक पहुंचाने के लिए काम करता है। तापमान बहुत कम रखने पर कंप्रेसर को ज्यादा देर तक चलना पड़ सकता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है। आमतौर पर लोग एसी को 20-21 डिग्री पर रखते हैं, जबकि आराम के लिए इससे ज्यादा तापमान भी रखा जा सकता है। तापमान में हर 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी से औसतन करीब 6 फीसदी बिजली बचाने की क्षमता हो सकती है। हालांकि असल बचत हर घर में एक जैसी नहीं होगी। यह एसी की क्षमता, कमरे के आकार, बाहर के तापमान, इन्सुलेशन और एसी कितनी देर चलता है, इन बातों पर निर्भर करती है।
बिजली का बिल कम रखना है तो ये काम करें
एसी चलाते समय कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें, ताकि ठंडी हवा बाहर न निकले। एसी का फिल्टर भी समय-समय पर साफ करते रहें। गंदा फिल्टर एयरफ्लो को प्रभावित कर सकता है। कमरे में पंखा चलाने से ठंडी हवा बेहतर तरीके से फैलती है। वहीं अगर कमरा पहले से ठंडा है और बाहर का मौसम भी ठीक है तो एसी बंद करके कुछ समय पंखा चलाया जा सकता है।
24 डिग्री को लेकर क्या है सलाह?
कई स्टार-रेटेड रूम एसी में 24 डिग्री सेल्सियस की डिफॉल्ट सेटिंग भी दी जाती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को हर मौसम और हर परिस्थिति में सिर्फ 24 डिग्री पर ही एसी चलाना चाहिए। कमरे में कितनी नमी है, बाहर कितना तापमान है और आपको कितनी ठंडक आरामदायक लगती है, इसके हिसाब से एसी की सेटिंग बदली जा सके।
सावधान: किसी भी एप में नजर आएं ये 4 संकेत तो तुरंत करें अनइंस्टॉल, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
घर में आग लगने से पहले संभल जाएं, आपकी ये 6 गलतियां बन सकती हैं बड़ी वजह